AI से बना रश्मिका मंदाना का फेक वीडियो हुआ वायरल: अमिताभ बच्चन बोले- दोषी के खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाए

 

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का एक फेक वीडियो सामने आया है, जिसे AI के जरिए बनाया गया। वीडियो में देखा गया है कि एक महिला लिफ्ट में एंट्री लेती है, जिसका चेहरा हूबहू रश्मिका जैसा है। उस महिला के चेहरे को AI के डीपफेक टेक्नोलॉजी की मदद से बिल्कुल रश्मिका जैसा बना दिया गया है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद अमिताभ बच्चन फिल्म गुडबाय की अपनी को-स्टार रश्मिका के सपोर्ट में उतरे हैं। उन्होंने जल्द ही दोषियों के खिलाफ लीगल एक्शन की मांग की है। बिग बी के साथ फैंस भी रश्मिका के सपोर्ट में खड़े हैं।

 

 

रश्मिका के अलावा कई लोग साइबर क्राइम का शिकार हो चुके हैं। AI के बढ़ते इस्तेमाल से ऐसी घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं।

ट्विटर हैंडल पर इस फेक वीडियो को अपलोड किया था। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था- भारत में डीपफेक से निपटने के लिए लीगल एक्शन की जरूरत है। आपने एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का ये वायरल वीडियो सोशल मीडिया हैंडल पर देखा होगा, पर ये जारा पटेल नाम की महिला का डीपफेक वीडियो है।

 

 

 

अभिषेक ने आगे बताया, ओरिजनल वीडियो जारा पटेल नाम की ब्रिटिश इंडियन लड़की की है, जिसके इंस्टाग्राम पर 415K फॉलोअर्स हैं। ये वीडियो जारा ने अपने इंस्टाग्राम पर 9 अक्टूबर को अपलोड किया था।

अभिषेक के इस पोस्ट को री-ट्वीट करके अमिताभ बच्चन ने लिखा- हां कानूनी एंगल से ये एक मजबूत मामला है। बिग बी के साथ रश्मिका के फैंस भी इस वीडियो पर सख्त कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

 

 

 

रश्मिका ने अपने बाॅलीवुड डेब्यू फिल्म गुडबाय में बिग बी के साथ काम किया था। फिल्म में उन्होंने बिग बी की बेटी का रोल प्ले किया था। दोनों के साथ नीना गुप्ता ने भी स्क्रीन शेयर किया था। हालांकि फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी और फेल हो गई थी। एक बड़ी स्टारकास्ट और फैमिली ड्रामा होने के बावजूद फिल्म उम्मीदों पर नहीं टिकी।

वहीं आने दिनों में रश्मिका रणबीर के साथ फिल्म एनिमल में नजर आएंगी। ये फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमा घरों में रिलीज होगी।

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.