बूथ से मदद मांगने वाले यूवक ने धोका धड़ी कर ATM कार्ड बदला: खाते से 1.94 लाख रुपए किए गायब

 

हरियाणा के अंबाला में व्यक्ति का ATM कार्ड बदल 1 लाख 94 हजार रुपए निकाल लिए। बैंक स्टेटमेंट निकलवाई तो धोखाधड़ी का पता चला। धोखाधड़ी का शिकार हुए व्यक्ति ने अंबाला SP को पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई है। उसके पास दूसरा कोई सहारा नहीं है। उसकी जमा-पूंजी से ही गुजारा कर रहा था। कैंट थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

अंबाला कैंट निवासी आनंद जीवन शर्मा ने बताया कि उसने अपने ATM कार्ड से लास्ट टाइम 25 सितंबर को ट्रांजेक्शन DRM ATM बूथ से की थी। उस वक्त ATM से 10 हजार रुपए निकाले थे। उसके थोड़े दिन बाद वह अशोक डायरी के पास एक्सिस बैंक के ATM बूथ पर गया था।

 

 

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने यहां एक युवक से पैसे निकलाने के लिए हेल्प ली थी, लेकिन ATM से पैसे नहीं निकले। उसी समय वह अनाज मंडी स्थित SBI के ATM बूथ पर गया। यहां गार्ड की मदद से पैसे निकलाने की कोशिश की, लेकिन पैसे नहीं निकले।

 

 

 

शिकायतकर्ता ने बताया कि 27 अक्टूबर को उसके पास 10-10 हजार 2 बार और एक हजार रुपए निकालने का मैसेज आया। उसने तुरंत PNB के कस्टमर केयर पर कॉल करके खाते को फ्रीज करा दिया। 30 अक्टूबर को वह PNB की रेलवे स्टेशन ब्रांच में गया। यहां स्टेटमेंट निकलवाई तो पता चला की उसका ATM कार्ड बदला गया है। उसके खाते से 1.94 लाख रुपए कट गए। उसके पास कोई मैसेज तक नहीं आया।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.