बंदूक की नोक पर 3 महीने तक नाबालिक से किया रेप: 2 महीने की प्रेग्नेंट होने पर परिजनों को हुई जानकारी

 

बिहार के वैशाली में महनार के नगर परिषद क्षेत्र में एक नाबालिग ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंच दुष्कर्म का आरोप एक लड़के पर लगाते हुए केस दर्ज कराया है। दरअसल, काफी दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक बंदूक लहराते हुए नजर आ रहा है। यही युवक 3 महीने से एक स्कूली छात्रा का बंदूक की नौक पर यौन शोषण कर रहा था। नाबालिग क्लास 8 की छात्रा है।

घटना का खुलासा तब हुआ जब लड़की 2 महीने की गर्भवती हो गई। इसके बाद छात्रा स्कूल जाना बंद कर दी थी। इस घटना को लेकर लड़की के परिजनों ने महनार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर युवक को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

 

 

नाबालिग छात्रा के पिता ने कहा कि उसकी बेटी क्लास 8 में पढ़ती है। नगर परिषद महनार के वार्ड संख्या 19 फतेहपुर कमली निवासी मनोज महतो का बेटा दीपक कुमार ने 5 अगस्त 2023 से लेकर 30 अगस्त 2023 तक नाबालिग के साथ रेप किया। मेरी बेटी को अपने घर ले जाकर लगातार बलात्कार करता रहा। नाबालिग को पिस्टल दिखाकर धमकी भी देता था की किसी को बताया तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे।

 

 

छात्रा डर के कारण किसी को घटना की जानकारी नहीं देती थी। लेकिन 1 नवंबर से जब उसकी बेटी स्कूल नहीं जाने लगी, तो उसका कारण पूछा गया। तब उसने डरते-डरते पूरी घटना की जानकारी अपनी मां को दी।

दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक दीपक कुमार का एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह हथियार लिए हुए है। लेकिन पुलिस उसे कथित बताकर पकड़ने की जगह उसे अनदेखा करती रही। हालांकि नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी को पकड़ने में जुट गई है।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.