भाजपा महिला मोर्चा ने बिहार के मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

फतेहपुर। शहर के पटेल नगर चैराहे में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण के नेतृत्व में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन भी किया। वहीं महिलाओं का आरोप था कि जिस प्रकार से सदन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। वह शर्मसार करने वाला है। ऐसी अभद्र टिप्पणी करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा है और इसी के चलते फतेहपुर में भारतीय जनता पार्टी की महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार का पुतला दहन किया है। इन लोगों ने कहा कि नीतीश कुमार को भरी सभा में सार्वजनिक रूप से महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। इस अवसर पर महिला मोर्चा के जिला महामंत्री सुनिधि तिवारी, सुनीता गुप्ता, सौम्या सिंह पटेल, संजना द्विवेदी, मधु शर्मा, पूनम श्रीवास्तव, साधना सिंह, ऊषा गुप्ता, लक्ष्मी मौर्या, वंदना द्विवेदी, कल्पना सिंह, स्वरूप राज सिंह जूली, प्रदीप गर्ग, पुष्पराज पटेल, मनोज मिश्रा, कुलदीप सिंह भदोरिया, ओम मिश्रा, अतुल त्रिवेदी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.