दोसर वैश्य महिला इकाई ने दिव्यांग बच्चों को बांटी सामग्री

फतेहपुर। भारतीय दोसर वैश्य महासमति महिला इकाई के द्वारा भावना दिव्याग विद्धयालय परिषर में दिव्यांग बच्चों के साथ मनाई दिवाली जिसमें बच्चों को उपहार स्वरुप फूलजड़ी, पॉप अप पटाके, चॉकलेट, चिप्स, केक, भेलपुरी, मिठाई आदि का वितरण किया गया। महिला समिति के द्वारा संस्था को एक पंखा भेट किया गया जिसे की बच्चों को अल्प ख़ुशी प्रधान करने की कोशिश की गयी इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों ने सुन्दर प्रस्तुति पेश किया। इस मौके पर संरक्षक मण्डल की प्रीतीजा गुप्ता ने संस्था के बच्चों के लिए वूलेन कपडे भी प्रदान किये। इस मौके पर समिति की जिला अध्यक्ष कविता गुप्ता ने उनके इस कार्य के लिए आभार प्रकट किया। जिला उपाध्यक्ष नम्रता गुप्ता ने कहा संगठन की शक्ति बढ़ाने के लिए प्रत्येक दोसर वैश्य परिवार के घर पहुंचना होगा मुख्य संरक्षक मनीषा गुप्ता ने वैश्य बाहुल्य क्षेत्र में महिला संगठन का गठन किया जाए और अधिक से अधिक स्वजाति महिलाओं को संगठन से जोड़ा जा सके। इस मौके पर महामंत्री एकता गुप्ता, कोषाध्यक्ष सोनी गुप्ता, वरिष्ठ मंत्री अनिता गुप्ता, पूनम गुप्ता सरोज गुप्ता उपाध्यक्ष. नम्रता गुप्ता, अंजली गुप्ता, वंदना गुप्ता और रानी, मोनी, रेखा, माधुरी, और सिद्धि पलक गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.