भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक में उल्लास के साथ समरसता झलकी

-गद्दी पर बैठने के साथ ही तिलक लगाकर आरती उतारकर श्रद्धालु इस शुभ घडी में लगे जयकारे

फतेहपुर। भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक में उल्लास के साथ समरसता झलकी। गद्दी पर बैठने के साथ ही तिलक लगाकर आरती उतारकर श्रद्धालु इस शुभ घडी में जयकारे लगाते रहे। वृंदावन से आये हुये कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का आनंद देर रात तक भक्तों ने उठाया। खास बात यह रही कि पीलू तले चैराहे में राजा दशरथ के बडे पुत्र श्रीराम की राजगददी पर मुस्लिम भाइयों ने बढ चढकर हिस्सा लिय। कार्यक्रम में विभिन्न पर्वों पर उत्तम कार्य प्रदर्शित करने वाले प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी को सम्मानित किया गया। पीलू तले चैराहे को राजतिलक के लिये दुल्हन के लिये सजाया गया। विधुत की रंगीन कुमकुम झालरों के साथ फूल पत्तियों की सौंर्दयता हर किसी को लुभा रही थी। 14 वर्ष वनवास काटकर अयोध्या आये भगवान श्रीराम के राजतिलक की खुशी में बच्चे हों या युवा महिलायें बूढे सभी के नयनाभिराम इस दृश्य को देखने के लिये आतुर थे। श्रीराम राज्याभिषेक मंडल द्वारा ईद बकरीद मोहर्रम नवदुर्गा तथा दशहरा के पावन पर्वों के शांति व्यवस्था व साफ सफाई व्यवस्था के लिये नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, शहरकाजी अब्दुल्लाह सईदुल इस्लाम, क्षेत्राधिकारी नगर वीर सिंह, उप जिलाधिकारी सदर चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह समेत तमाम अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित किये गये। सभी को मंडल की ओर से माला पहनाकर अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। शहरकाजी अब्दुल्लाह सईदुल इस्लाम ने कहा कि भगवान श्रीराम ने रामराज्य की जो कल्पना की थी उसका साकार रूप आज कार्यक्रम के माध्यम से प्रदर्शित हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी को ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक समरसता का संदेश देना चाहिये। क्षेत्राधिकारी सदर वीर सिंह ने कहा कि भगवान श्रीराम त्याग की प्रति मूर्ति थे उनमे राज सिंहासन की कोई अभिलाषा नहीं थी। उन्होंने अपने पिता के आदेश को सर्वाेपरि मानते हुए सत्ता सुख को त्याग कर 14 वर्ष वनवास काटकर समाज में एक आदर्श स्थापित किया। उप जिलाधिकारी सदर प्रकाश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि इस तरीके के आयोजनों से सौहार्दता बढती है एक दूसरे के साथ आपसी सामंजस्य बैठता है। उन्होंने कहा कि आने वाले त्योहार दीपावली में अधिक ध्वनि वाले पटाखे तथा प्रदूषण को गंदा करने वाले पटाखों से हमको दूर रहना होगा जिससे वायु और ध्वनि प्रदूषण से लोगों को सामना न करना पडे। कार्यक्रम के अंत में श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की संस्थापिका ममता गुप्ता के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखते हुये श्रद्धांजलि अर्पित की गई साथ ही उनके परिवार के लोगों को प्रतीक चिन्ह व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये राज्याभिषेक मंडल के अध्यक्ष फरहत अली सिददीकी ने आये हुये अतिथियों का आभार प्रकट करते हुये सामाजिक समरसता के लिये सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन मंडल के संयोजक विनोद गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप डा0 अमित त्रिवेदी, डा0 रविनाथ गुप्ता, जेल पर्यवेक्षक विपिन बिहारी शरन, बब्लू सिंह, नमामि गंगे संयोजक शैलेंद्र शरन सिंपल, पूर्व बार अध्यक्ष सुशील मिश्रा, अरविंद नरायण मिश्रा, दिलीप मोदनवाल, अमित शुक्ला, शेखर, उमेश तिवारी, वेद प्रकाश गुप्ता, अरूण जायसवाल, सत्येंद्र अग्रहरि, राजीव पोरवाल ;आडीटरद्ध मनोज सोनी, आशीष अग्रहरि, रोहित चैरसिया, नैंसी गुप्ता, ईक्षा गुप्ता, पिंटू बाजपेयी सहित मंडल के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.