दुल्हन ने दुल्हे को देख निकाह से किया इनकार: बोली कुछ ऐसा परिजनों को आया गुस्सा; जमकर हुई मारपीट

 

 

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सीमावर्ती जनपद बरेली के सिरौली में शाहबाद से गई बरात में बखेड़ा खड़ा हो गया। दूल्हा का रंग काला होने पर दुल्हन और उसके परिजनों ने तुरंत शादी से इनकार कर दिया।

इसी बात को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच जमकर मारपीट हो गई। फिलहाल दूल्हा बिना दुल्हन लिए लौट गया। शाहबाद केक मोहल्ले से सीमावर्ती जनपद बरेली के कस्बे सिरौली के एक मोहल्ले में एक युवक की बरात गई थी।

 

 

 

बरात के पहुंचते ही बरातियों ने खाना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद जब निकाह का समय हुआ। तब दूल्हा को देखकर दुल्हन और परिजनों ने निकाह से इनकार कर दिया। दूल्हा पक्ष की ओर से वजह जानने के बाद खलबली मच गई।

देर शाम तक दुल्हन पक्ष और दूल्हा पक्ष के लोगों में कहासुनी होती रही। कहासुनी के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में दोनों पक्ष की महिलाएं चोटिल हो गई। मोहल्लेवासियों के अनुसार दूल्हा और उसके परिजनों को दुल्हन पक्ष के लोगों ने बैठालकर बंधक बना लिया। हालांकि दुल्हन पक्ष के लोगों का यह भी कहना था कि दूल्हा पक्ष के लोग जो जेवरात लेकर आए थे।

 

 

 

वह सोने और चांदी का नहीं, बल्कि नकली था। जिसको लेकर मामला बिगड़ गया था। देर रात में मामले को बिगड़ा हुआ देखकर शाहबाद से कुछ संभ्रांत लोग सिरौली पहुंचे। काफी जद्दोजहद के बाद भी दूल्हा-दुल्हन का निकाह नहीं हो पाया। जबकि चर्चा यह भी आम थी कि दूल्हे का रंग काला होने पर निकाह से इन्कार किया गया था।

हालांकि दूल्हा पक्ष के लोग दुल्हन पक्ष को मानने लगे और निकाह की बात करने लगे। लेकिन दुल्हन पक्ष के लोगों ने दो टूक निकाह करने से इनकार कर दिया। सोमवार देर रात को दूल्हा, दुल्हन को लिए बिना ही बैरंग वापस शाहबाद लौट आए। दिन निकलने पर मंगलवार को दुल्हन पक्ष के लोग बरेली एसएसपी के यहां पहुंचे। जानकारी करने पर पता लगा कि दुल्हन पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग करने का आरोप दूल्हा पक्ष पर लगाया है। जिसकी तहरीर भी सिरौली थाने में दी गई है।

 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.