भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए शास्त्री चौराहे पर विरोध किया प्रदर्शन

 

न्यूज़ वाणी

ब्यूरो संजीव शर्मा

 

न्यूज़ वाणी इटावा बिहार विधानसभा में महिलाओं पर किए गए अभद्र टिप्पणी करने के मामले में भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया तथा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अवधेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में शास्त्री चौराहे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन भी किया ।
कार्यकर्ताओं ने “नीतीश कुमार मुर्दाबाद”, “नितीश कुमार होश में आओ”, “नीतीश कुमार इस्तीफा दो” नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन दर्ज करवाते हुए नीतीश कुमार का पुतला फूंका ।
मीडिया को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अवधेश चतुर्वेदी ने कहा कि जिस देश में नारी को देवी के रूप में पूजा जाता है। जहां केंद्र सरकार महिलाओं को सम्मान देने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लेकर आई है। वही बिहार के मुखिया की ओर से महिलाओं के प्रति इस तरह की बयानबाजी बेहद निंदनीय है। जिसे कोई भी बर्दाश्त नहीं करेगा । जनसंख्या नियंत्रण विषय पर अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की । यह सरासर महिलाओं का अपमान है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की।
किसान मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री विकास भदौरिया ने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं का सम्मान बढ़ाने के लिए नित नए काम कर रहे हैं। तमाम योजनाएं चलाकर नाशी को सशक्त बना रहे हैं।
वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी करके उनका अपमान किया है। इसके लिए महिलाएं उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, किसान मोर्चा जिला महामंत्री गोविंद दुबे, रजत तिवारी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रतीक तिवारी डॉ राम प्रबल शर्मा प्रिंस राठौर, यीशु तिवारी मंडल अध्यक्ष सदन राजावत, गोविंद मोहन तिवारी, ऋषि शुक्ला, शिवम सिंह, पुष्पेंद्र अग्निहोत्री सहित किसान मोर्चा जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.