भाजपा जिलाध्यक्ष ने केक काटकर मनाया फतेहपुर स्थापना दिवस

-बावनी इमली शहीद स्थल मे गूँजा हैप्पी बर्थडे फतेहपुर

फतेहपुर। जिले के 197वी वर्षगाँठ के अवसर पर युवा विकास समिति के प्रवक्ता आलोक गौड़ के नेतृत्व मे आयोजित शहीद स्मारक बावनी इमली खजुहा कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धाजलि देकर, राष्ट्रगान कर माटी का तिलक किया गया तो वंदे मातरम की गूँज से परिसर में ओजस्वी नारे लगे। चंद्रपाल सिंह की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के अलावा जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल, ब्लाक प्रमुख संघ के अध्यक्ष अमित तिवारी, पूर्व प्रमुख जितेंद्र सिंह जीतू, जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह, समाजसेवी लक्ष्मीचंद्र ओमर मोना, ऋषभ सिंह, अनुराग सिंह, कुलदीप साहू, शिवप्रकाश शुक्ला, आनंद सविता, रुद्रपाल सिंह, शिवशंकर सिंह, प्रकाशवीर आर्य, आदर्श चैहान, संगम सिंह, केतन सिंह ने पौधरोपण किया। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री साध्वी निरजंन ज्योति ने शुभकामना देते हुए इस आयोजन को शुरु करने के लिए बधाई दी। केक काट के हैप्पी बर्थडे फतेहपुर बोला गया। आयोजक आलोक गौड़ ने कहा दोआबा की मिट्टी आज धन्य हो गई, घर घर आज जनपद का स्थापना दिवस मनाया जा रहा जो गर्व और गौरव की बात है। इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, उपजिलाधिकारी बिंदकी अनिल यादव, सासँद प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह, आनंद अवस्थी, विजय सिंह, सुचेत गुप्ता, राहुल कश्यप आदि रहे। वही स्थापना दिवस पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में गंगा बचाओ सेवा समिति एवं नमामि गंगे द्वारा केक काटकर मनाया गया और एक दूसरे को बधाई दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप भाजपा जिलाध्यक्ष मुख लाल पाल ने केक काटकर स्थापना दिवस पर बधाई दी। गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरण सिंपल ने स्थापना दिवस कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों का आभार प्रकट किया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल, उदय लोधी, ओम मिश्रा, अभिषेक त्रिवेदी, कुलदीप सिंह भदौरिया, स्वरूप राज सिंह जूली, जितेन्द्र सिंह, बच्चा तिवारी, अभिषेक शुक्ला, विवेक श्रीवास्तव, धीरू, विक्रम सिंह चंदेल, डा भरत श्रीवास्तव, पवन साहू आदि रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.