शादी के बाद पहली बार दीपावली साथ मनाएंगे ये कपल्स: जानने के लिए पढ़े पूरी ख़बर

 

बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस साल बड़ी धूम-धाम से दिवाली सेलिब्रेट की है। जहां करीना कपूर और सैफ अली खान ने अपने घर पर पार्टी होस्ट की तो वहीं कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने इसे फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया।

इसके अलावा दीपिका-रणवीर, रणबीर-आलिया, शाहिद-मीरा, अजय देवगन-काजोल, अली-ऋचा समेत कई बॉलीवुड कपल्स ने भी इस मौके पर पोस्ट शेयर किए।

वहीं कई बॉलीवुड कपल्स ऐसे भी रहे जिनकी शादी के बाद यह पहली दिवाली थी। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है क्यूट कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का। दिवाली की पोस्ट शेयर करते हुए कियारा ने सिद्धार्थ को अपनी लव और लाइट बताया है।

इसके अलावा स्वरा भास्कर-फहाद अहमद, हंसिका मोटवानी-सोहेल कथूरिया और सोनाली सहगल-आशीष सजनानी की भी यह पहली दिवाली थी।

वहीं शादी के बाद अपनी पहली दिवाली मनाते हुए अथिया शेट्‌टी ने पति के एल राहुल को मिस किया। उन्होंने उनसे जुड़ी पोस्ट भी शेयर की।

दूसरी तरफ परिणीति चोपड़ा ने इस मौके पर पति राघव चड्ढा के साथ फोटो शेयर की। शादी के बाद यह कपल की पहली दिवाली थी।

अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, श्रद्धा कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, कार्तिक आर्यन, वरुण नताशा समेत कई सेलेब्स ने दिवाली पोस्ट शेयर किए।

इसके अलावा सुनील शेट्‌टी ने अपने घर पर हुए लक्ष्मी पूजन का वीडियो शेयर किया तो वहीं बिपाशा बासु ने मालदीव में बेटी के साथ दिवाली मनाई।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.