दीपावली महापर्व के अंतर्गत हुआ दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित, अमर शहीदों को भी किया गया याद

 

न्यूज़ वाणी

ब्यूरो मुन्ना बक्श

बांदा। देश भर में लोगो के द्वारा दीपावली का महापर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है तथा हर जगह खुशी का माहौल छाया रहता है वहीं दीपावली के महापर्व के अंतर्गत मीडिया प्रभारी मितेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार 11 नवंबर को शाम के बांदा के केन घाट पर पर एक दीपोत्सव का भव्य कार्यक्रम विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के तत्वाधान में आयोजित किया गया।
वहीं इस कार्यक्रम में लड़कियों द्वारा रंग बिरंगी रंगोली से कलाकृतियां बनाई गईं तथा एक साथ सैकड़ों दीपक जलाकर सभी के साथ दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बांदा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती बासु रही तथा विशिष्ट अतिथि में बांदा प्रभागीय वनाधिकारी श्री संजय अग्रवाल जी भी मौजूद रहे।
आपको बता दे कि यह कार्यक्रम दीपावली पर्व के अंतर्गत मनाया गया तथा इस मौके पर देश के वीर अमर शहीदों को भी याद किया गया। मौके पर उपस्थित गौ रक्षा समिति के जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति ने कहा कि देश की रक्षा करने वाले वीर सपूतों की वजह से ही हम सुरक्षित हैं तथा उनकी वजह से ही हम लोग हर त्योहार हर पर्व हर्षोल्लास के साथ मना पाते हैं।
वहीं मुख्य अतिथि श्रीमती मालती बासु जी ने कहा कि दीपावली का पर्व हम सभी के मन में उमंग भर देता है तथा सभी को बिना किसी भेदभाव के मिल जुलकर इस पर्व को मनाना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ मौजूद प्रभागीय वनाधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि आज केन घाट दीप प्रज्ज्वलित होने से बहुत ही आकर्षक लग रहा है तथा लड़कियों की बनाई हुई रंगोली भी बहुत आकर्षक है तथा यहां पर गौ रक्षा समिति के द्वारा मंगल आरती कार्यक्रम भी प्रत्येक मंगलवार को आयोजित किया जाता है जोकि सभी को जोड़ने का कार्य करता है और यह एक सराहनीय कार्य है जो सभी को एक साथ लेकर चलने का कार्य कर रहा है तथा केन मां की सेवा के लिए तत्पर है।

कार्यक्रम के पश्चात रंगोली में प्रतिभाग करने वाली लड़कियों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया तथा सभी को दीपावली पर्व के लिए बधाई दी गई। इस दौरान कार्यक्रम में दामिनी देवी खुशी सिंह अनामिका सिंह ज्योति शिवानी सिंह जिला महामंत्री गौ रक्षा समिति राकेश कुमार त्रिपाठी जिला शाह प्रभारी आलोक कुमार निगम भाजपा जिला मंत्री किरण सेठी जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार प्रजापति सहित तमाम पदाधिकारी एवं श्रद्धालु जन लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.