फतेहपुर। विश्व हिंदू परिषद/सामाजिक समरसता कानपुर प्रांत के बैनर तले सभी जिला केंद्रों और नगरों तथा प्रखंडों में दीपावली का पावन पर्व डाक्टर शिव स्वरूप विश्वकर्मा प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख विश्व हिन्दू परिषद् कानपुर प्रांत के नेतृत्व में मनाया गया। रविवार को खागा जिला स्थित सहारा वृद्धाश्रम में पहुंच कर वरिष्ठ नागरिकों के साथ सामूहिक यज्ञ समरसता गोष्ठी एवम् मिस्ठान वितरण किया गया जहां आधा सैकड़ा वरिष्ठ भाई बहन उपस्थित रहे। सामूहिक यज्ञ समरसता गोष्ठी कर संदेश देते हुए डाक्टर शिव स्वरूप विश्वकर्मा प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख विश्व हिन्दू परिषद् कानपुर प्रांत ने बताया कि इसी तरह जनपद के नगर स्थित सिद्ध पीठ तंाबेश्वर मंदिर में पहुंचकर वह उपस्थित संतो को मिष्ठान वितरण किया गया। साथ ही अहमद, खंजारी नीम, मसवानी, गढ़िवा, राधानार आदि सेवा बस्तियों में उपहार स्वरूप लक्ष्मी गणेश जी की मूर्ति एवं पूजन सामग्री तथा मिस्ठान वितरित कर पूज्य संतो, वृद्धाश्रम के वरिष्ठ भाई बहनों तथा गरीब बस्ती सेवा बस्ती के बीच पहुंच कर हजारों लोगों के साथ दीपावाली का पावन पर्व मनाया गया। जिसमें प्रमुख रूप से प्रांत मार्ग दर्शक मण्डल समिति सदस्य अम्बिका गुप्त, प्रांत उपाध्यक्ष बीरेंद्र पाण्डे, प्रांत समरसता प्रमुख डाक्टर शिव स्वरुप विश्वकर्मा, विहिप जिलाध्यक्ष डाक्टर विजय शंकर मिश्र, उपाध्यक्ष नरेश चंद्र कश्यप, मंत्री लोकेश गुप्ता, सह मंत्री विष्णु कांत, जिला कोषध्यक्ष संजीव अग्रवाल, सह समरसाता प्रमुख, प्रभात तत्रिपाठी, शोभराज सिंह, जिला संयोजक राहुल अग्निहोत्री, खागा अध्यक्ष डाक्टर अजय गुप्ता, समरसता प्रमुख सत्य प्रकाश दीनबंधु, विभाग संरक्षक असीस गुप्ता, सतसंग प्रमुख राजेश गुप्ता, नीरज अग्रवाल आदि पदाधिकरी एवम् कार्यकर्ता मौजूद रहे।