बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, एक की मौत

फतेहपुर। हसवा कस्बे के पासिन पुरवा के पुराने भठ्ठा के पास नेशनल हाईवे लिंक सड़क पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार जोरदार टक्कर दिया। जिससे घायलों की चीख पुकार सुन कर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहूँची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुए दोनों लोगों को पुलिस ने अपनी जीप से तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ घायलों में डाक्टरों ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। और दूसरे घायल हुए व्यक्ति को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वही पुलिस ने मृतक परिजनों को सूचित करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थरियावं थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मीरपुर गाँव निवासी 45 वर्षीय दानवीर सिंह पुत्र विशेषर सिंह अपने नाती 25 वर्षीय राजू सिंह के अपने मोटरसाइकिल पर बैठकर फतेहपुर जा रहे थे। तभी हसवा नेशनल लिंक पर सड़क पर तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। और ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घायलों की चीख पुकार सुन कर राहगीरों ने पुलिस और एबुलेंस को फोन पर सूचना दिया गया। मौके पर एक घंटे एबुलेंस नहीं पहूँचा। गंभीर हालत में पुलिस ने दोनों घायलों को अपने जीप में रखकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ डाक्टरों ने पुलिस को बताया कि दानवीर सिंह की मौत हो चुकी है। दूसरे घायल हुए राजू सिंह का इलाज किया जा रहा है। मृतक के इकलौते पुत्र 12 वर्षीय शिवा सिंह के पिता की मौत होने से हमेशा के लिए अनाथ हो गया है। वही परिवार में कोहराम मच गया। हसवा चैकी इंचार्ज विकास सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल हुए राजू सिंह इलाज किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.