सुशांत का इंतजार करके थक गई थीं अंकिता: बोली- हम दोनों की फ़ोटोज़ माँ ने फाड़ दिए थे

 

बॉलीवुड: अंकिता लोखंडे ने कहा कि सुशांत से ब्रेकअप के बाद उन्होंने अपने कमरे से उनके सारे फोटोज हटा दिए थे। अंकिता की मां ने उन फोटोज को फाड़ दिया था। अंकिता ने कहा कि उन्होंने सुशांत का ढाई साल इंतजार किया। जब सुशांत लौट कर नहीं आए तो उन्होंने अपनी और सुशांत की फोटोज हटाने का मन बना लिया।

हालांकि उनसे ये काम हो नहीं पाया। तब अंकिता की मां उनके कमरे में गईं और सारे फोटोज फाड़ दिए। उस दिन अंकिता काफी ज्यादा रोई थीं। इस घटना के 6 महीने बाद अंकिता की लाइफ में विक्की जैन आए। अंकिता गम से उबरने में कामयाब रहीं और विक्की के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया।

 

 

अंकिता लोखंडे ने बात करते हुए कहा- मैंने अपनी मां से कहा कि जब तक सुशांत है, उसकी जगह कोई नहीं ले सकता। मैंने ढाई साल तक उसका इंतजार किया। हालांकि एक दिन वो समय आ गया।

मेरे घर में उनकी और मेरी साथ में काफी सारी फोटोज थीं। मैंने अपनी मां से कहा कि ये सारी फोटोज हटा दो। मैंने मन में कहा कि अब बहुत हो गया। अब मुझे यहां से आगे बढ़ना चाहिए।

अंकिता ने आगे कहा- भले ही मैंने फोटोज हटाने की बात की थी, फिर भी मुझसे यह काम हो नहीं पा रहा था। हालांकि मेरी मां रूम में गईं और सारे फोटोज को हटाया और फिर उसे फाड़ दिया। वो दिन मेरे लिए काफी मुश्किल था। उस दिन हम दोनों के बीच जो भी था, वो सब खत्म हो गया। मैं उस दिन फूट-फूट कर रोई थी। इसके 6 महीने बाद मेरी लाइफ में विक्की आए।

 

 

 

अंकिता लोखंडे इन दिनों बिग बॉस-17 का हिस्सा हैं। शो में भी उन्होंने सुशांत का जिक्र किया था। अंकिता ने कहा कि सुशांत हर चीज के बारे में काफी ज्यादा सोचते थे। अंकिता ने कहा- सुशांत उस चीज में बहुत घुस जाता था, उसे जो भी चीज चाहिए होती थी।

थोड़ा सा भी ऊपर नीचे हो जाता था, तो वो चीजें उसे प्रभावित करती थीं। ट्विटर पर लोग उसके बारे में क्या सोचते थे, वो सारी चीजें भी उसे परेशान करती थीं। वो लोगों के बारे में बहुत सोचता था। ये चीजें नाॅर्मल थीं, क्योंकि वो एक छोटी जगह से आता था। जगह-जगह नाम कमाना आसान नहीं होता है।

 

 

 

टीवी शो पवित्र रिश्ता के सेट पर अंकिता और सुशांत की मुलाकात हुई थी। वक्त के साथ दोनों एक दूसरे को पसंद करने वाले लगे थे। फिर वो दोनों करीब 6 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। इसके बाद 2016 में उनका ब्रेकअप हो गया।

इसके बाद अंकिता ने 14 दिसंबर 2021 को विक्की जैन से शादी कर ली थी। दोनों 2018 से रिलेशनशिप में थे। अब विक्की और अंकिता दोनों बिग बॉस-17 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहींं हैं। सुशांत 14 जून, 2020 को बांद्रा में अपने घर पर रहस्यमयी तरीके से मृत पाए गए थे। पहली नजर में मामला सुसाइड का लगा था, लेकिन बाद में मीडिया और विपक्षी दलों के प्रेशर की वजह से इस मामले की जांच को CBI को सौंपा गया। CBI की आखिरी रिपोर्ट में मौत की असल वजह सुसाइड ही बताया गया।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.