कायस्थ समाज ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा

फतेहपुर। शहर के शांति नगर स्थित बांके बिहारी मंदिर में स्थित भगवान चित्रगुप्त जी के मंदिर परिसर में भगवान चित्रगुप्त जी की आरती की गई। इस दौरान कलम, दवात पूजन विधि विधान के साथ किया गया। इसके बाद आचार्यों की उपस्थिति में कायस्थ समाज के लोगों ने हवन पूजन किया और भगवान चित्रगुप्त जी के जयकारे लगाए। इसके साथी शनि भगवान की भी पूजा और अर्चना की गई। वहीं हम आपको बता दें की दीपावली पर्व पर कायस्थ समाज के लोग कलम दवात को भगवान चित्रगुप्त जी के चरणों में रख देते हैं और इसके बाद दूज के दिन भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा अर्चन करके कलम दवात पूजन किया जाता है और फिर उसके बाद कायस्थ समाज के लोग कलम से लिखना प्रारंभ करते हैं। इसी के चलते फतेहपुर में अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के जिलाध्यक्ष काली शंकर श्रीवास्तव तथा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव के नेतृत्व में कलम दवात पूजन किया गया। इस दौरान मुख्य यजमान इंस्पेक्टर रविंद्र श्रीवास्तव को बनाया गया। जिन्होंने विधि विधान के साथ पूजन अर्चन और आरती किया। इसके बाद हवन किया गया।फिर प्रसाद वितरण कार्यक्रम किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामजी सहाय, भाजपा के जिला महामंत्री चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, भाजपा नेता अन्नू श्रीवास्तव, हृदेश श्रीवास्तव, इंद्रेश श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव एडवोकेट, संजय श्रीवास्तव ठेकेदार, विनोद श्रीवास्तव मवई, आशुतोष श्रीवास्तव, श्याम सुंदर श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.