हसवा चैकी इंचार्ज विकास सिंह ने दिपावली पर बांटी गरीबों को सामग्री

-झोपड़ी में पहुंचे हसवा पुलिस इंचार्ज ने मिष्ठान वितरण कर गरीबों का आशीर्वाद लिया

फतेहपुर। थरियावं थाना हसवा चैकी क्षेत्र के बिलंदा नेशनल हाईवे के किनारे दो दर्जन अधिक गरीब झोपडी़ डाल कर निवास कर रहे है। 15 वर्षों से लगातार पुलिस विभाग द्वारा गरीबों की झोपड़ी में थरियावं सीओ, थाना प्रभारी एवं हसवा चैकी इंचार्ज की तरफ से हर वर्ष भांति इस वर्ष भी नवंबर माह में दीपावली के दिन प्रत्येक झोपड़ी में रहने वाले परिवारों को मोमबत्ती एवं मिठाई और लाई पट्टी वितरण किया जाता है। मिठाई पाने वाले झोपड़ी के लोगों के आंखों में खुशियों झलक आती है। दीपावली के शुभ अवसर पर हसवा पुलिस प्रभारी विकास सिंह ने अपने अधिनस्थ कर्मचारियों के साथ दो दर्जन से अधिक झोपड़ी में रहने वाले परिवार को मिष्ठान वितरण किया गया। हसवा चैकी इंचार्ज विकास सिंह ने गरीब महिलाओं से कहा कि हम लोग अपने अपने घरों में माँ और पिता और भाई बहनों के साथ दीपावली नहीं मना पाते हैं। लेकिन जब हम लोग आप लोगो के बीच लाई मिठाई घर- घर बांटते हैं। तो ऐसा लगता है कि घर के लोगों के साथ दीपावली मना रहे। झोपड़ी में रहने वाले महिलाओं ने आशीर्वाद देते कहा कि पुलिस विभाग में तैनात सिपाही हमारे लिए सुरक्षा के भगवान की तरह होते। महिलाओं आंखों में आंसू बहते रहें। हसवा चैकी इंचार्ज विकास सिंह द्वारा चलाए गए इस मानवता के नेक कार्य की लोगों ने जमकर तारीफ की वहीं गरीब बुजुर्गों ने पुलिस विभाग की खुब प्रशंसा किया। वही हसवा चैकी प्रभारी ने बताया कि ऐसे गरीब व असहाय लोगों के लिए हमारा पुलिस प्रशासन हमेशा मदद् करता रहता है। इस मौके पर प्रमुख रूप हसवा चैकी इंचार्ज विकास सिंह, राम उजागर मिश्रा, नगेन्द्र सिंह संदीप कुमार, सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.