भाकियू की बैठक में किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा

फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक बैठक अध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम की अध्यक्षता में नहर कालोनी में संपन्न हुई। बैठक में किसानो की समस्याओ को लेकर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए राजकुमार सिंह गौतम ने कहा कि धान बिक्री के लिए सत्यापन में किसानो को परेशान किया जा रहा है। किसानों का समय पर सत्यापन नहीं हो रहा हैं। जनपद में डीएपी खाद की किल्ल्त हैं। बढे हुए दामों पर दुकानदार किसानों को डीएपी दे रहे हैं। समितियों में खाद नहीं है। इन समस्याओ का प्रशासन तत्काल निस्तारण करें। किसानों ने मांग करते हुए कहा की सर्दी को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्र में सिंचाई के लिए दिन में बिजली दी जाए। इस मौके पर प्रीतम सिंह चंदेल दीपक गुप्ता महेंद्र सिंह भदोरिया सोनू सिंह बहुवा अजय प्रजापति सोनू सिंह असोथर अंगद सिंह बबलू सिंह गौतम सैकड़ो लोग बैठक में उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.