महर्षि विद्या मन्दिर में हुआ यातायात जागरूकता सप्ताह का आयोजन

फतेहपुर। महर्षि विद्या मन्दिर परिसर में यातायात माह के अन्तर्गत जागरूकता सप्ताह का आयोजन हुआ। यातायात प्रभारी अजय कुमार सिंह ने डायग्राम के माध्यम से विभिन्न संकेत चिन्हों के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। इन संकेतों के ज्ञान से बड़ी दुर्घटना से बचा जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि पढे लिखे लोगों में जागरूकता का अधिक अभाव है। जल्दबाजी में दुर्घटनाएं अधिक होती है। क्षेत्राधिकारी यातायात पुलिस एच० एल० सिंह ने कहा कि जागरूकता के प्रथम सोपान बच्चे हैं यही बच्चे भविष्य के होनहार इंजीनियर डॉक्टर शिक्षक, राजनेता बनकर देश को आगे ले जा सकते है। लापरवाही से दुर्घटनायें होती है जिससे दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति को किसी बड़े अपराध करने वाले व्यक्ति से भी अधिक दण्ड मिलता है। कभी-कभी तो उनके हाथ पैर और मस्तिष्क क्षतिग्रस्त होते हैं और जीवन भी समाप्त हो जाता है। उन्होनें जापान का उदाहरण देते हुये कहा कि वहाँ प्रबल राष्ट्रभक्ति का भाव लोगों में है। साइकिल चलाने वाले लोग मी हेलमेट पहनते हैं। कार्यकम के दौरान बच्चों को जागरूकता से सम्बन्धित स्टीकर व पम्फलेट बॉटे गये तथा जागरूकता से सम्बन्धित प्रतिज्ञा भी दिलायी गयी। इस अवसर पर यातायात पुलिस विभाग के धर्मेन्द्र सिंह, अजय कुमार सिंह व विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.