बेटा न होने पर सिपाही पति करता है क्रूरता: कलेक्ट्रेट ऑफिस में फूट-फूटकर रोई महिला; कांप उठे सभी लोग

 

आगरा में मंगलवार को एक मां का दर्द छलका। वह फूट-फूट कर रोई। उसकी पीड़ा सुननेवालों की भी आंखें नम हो गईं। महिला ने बिलखते हुए महज बेटा न होने पर अपने सिपाही पति की प्रताड़ना की बात बताई। इस दौरान न्याय पाने को जमकर हंगामा भी किया। सुनवाई न होने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी। पुलिस ने जांच करके कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

 

 

यह पूरा वाकया है कलेक्ट्रेट परिसर का। यहां मूल रूप से मैनपुरी निवासी महिला पहुंची। उसने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2002 में हुई थी। वर्ष 2006 में पति की पुलिस में नौकरी लग गई। वर्तमान में पति आगरा पुलिस लाइन में तैनात है। महिला ने कहा कि बेटा पैदा न होने पर पति ने दूसरी शादी कर ली। आगे कुछ बताती इससे पहले उसके आंसू फूट पड़े।

 

 

रोते हुए उसने कहा कि मार्च के महीने में उसे घर से निकाल दिया। घर में ताला लगा दिया। उसकी बेटी भी उसके साथ है। वह न्याय के लिए अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर लगा रही है। लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। चेतावनी दी कि यदि अब सुनवाई नहीं हुई तो वह आत्मदाह कर लेगी। डीसीपी सूरज राय ने बताया कि मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.