फिल्ममेकर राजकुमार कोहली का 93वे साल की उम्र में निधन: हार्ट अटैक से हुई मौत

 

बॉलीवुड वेटरन फिल्ममेकर राजकुमार कोहली का 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। शुक्रवार की सुबह 8 बजे हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई। वे अपने घर के बाथरूम में मृत पाए गए।

सूत्रों का कहना है, राजकुमार सुबह नहाने के लिए बाथरूम गए थे। बहुत समय बीत जाने के बाद भी जब वे नहा कर बाहर नहीं आए, तो उनके बेटे अरमान बाथरूम का दरवाजा तोड़ अंदर गए। बेसुध पड़े राजकुमार को फिर तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका अंतिम संस्कार आज शाम उनके निवास स्थान से होगा। उन्हें आखिरी बार सलमान खान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो में देखा गया था।

राजकुमार कोहली एक्टर अरमान कोहली के पिता थे। उन्होंने अरमान को मल्टी-स्टारर एक्शन फिल्म विद्रोही से लॉन्च किया था। इसके बाद उनकी डायरेक्शन में बनी तीन और फिल्में औलाद के दुश्मन, कहार और जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी रिलीज हुई थीं। हालांकि, ये चारों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.