श्रीमद् भागवत कथा में गोवर्धन लीला सुनकर श्रोता हुए भावविभोर

 

न्यूज़ वाणी

ब्यूरो संजीव शर्मा

न्यूज़ वाणी इटावा, जय भारत कॉलोनी पक्का बाग में पूर्व प्रधानाचार्य अरुण दुबे व मण्डल उपाध्यक्ष अमित दुबे उर्फ अंशु एवं युवा जिला महामन्त्री उ. प्र. उद्योग व्यापार संगठन मोहित दुबे द्वारा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ भक्ति रस महोत्सव का भव्य एवं संगीतमय में आयोजन सावित्री शीत ग्रह के प्रांगण में चल रहा है l भागवत कथा में परीक्षित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुटके प्रदेश मंत्री/ जवाहर इंटर कॉलेज चकरनगर के पूर्व प्रधानाचार्य अरुण कुमार दुबे एवं पुष्पा दुबे बने हैं भागवत कथा के पंचम दिवस की बेला में वृन्दावन धाम से पधारे कथावाचक सुशील जी महाराज ने श्री कृष्ण की वाल लीलाओं की कथा के साथ ही गोवर्धन लीला प्रसंग सुनाते हुए बताया कि गोवर्धन का अर्थ है गो संवर्धन अर्थात पृथ्वी पर फैली बुराईयों का अन्त केवल प्रकृति एवं गो संवर्धन से ही संम्भव हो सकता हैं l आचार्य श्री सुशील जी ने आगे बताया कि देवराज इन्द्र को अपनी सत्ता और शक्ति पर घमन्ड हो गया था इसलिए उनका गर्व दूर करने के लिए ब्रज मन्डल में इन्द्र की पूजा बन्द कर गोवर्धन पर्वत की पूजा प्रारंभ करा दी इससे गुस्साये इन्द्र ने ब्रज मंडल में भारी वरसात करायी लेकिन प्रलय से लोगों को वचाने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने अपनी कनिष्ठका ऊंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठा लिया और सात दिनों के बाद देवराज इन्द्र को अपनी भूल का एहसास हुआ क्यों कि जहाँ सत्य और भक्ति का समन्वय होता है वहाँ भगवान का आगमन होता है तभी तो प्रभु ने पूतना वकासुर आदि माया शक्तियो का अन्त किया कथा के दौरान संयोजक माध्यमिक शिक्षक संघ के श्री नारायन दुबे ने कथावाचक का स्वागत किया | इस दौरान दिनेश पाण्डेय, पुनीत दुवे, नितिन त्रिवेदी, मधुर द्विवेदी, कार्तिक शुक्ल, आयुष दुबे, सुशील भटेले, अतीन्द्र राठौर, राकेश दीक्षित, भानु प्रकाश अवस्थी सहित सभी भक्तगण उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.