शहर के कई मोहल्लों में 1 दिसंबर को नहीं होगी जलापूर्ती

न्यूज़ वाणी

ब्यूरो मुन्ना बक्श

बांदा।शहर के उपभोक्ता 1 दिसंबर 2023 की तारीख नोट कर ले, इस दिन सिविल लाइन जोन व कटरा जोन की जलापूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। इसलिए उपभोक्ता एक दिन पहले पानी का स्टॉक कर ले। जिससे उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस बारे में जानकारी देते हुए अधिशाषी अभियंता जल संस्थान बांदा ने बताया कि बांदा नगर के अंतर्गत भूरागढ़ इंटेकवेल पर कामन हेडर निर्माण का कार्य 30 नवंबर 2023 को जल निगम द्वारा किया जाएगा। जिसकी सूचना जल निगम नगरीय अधिशासी अभियंता द्वारा दी गई है। भूरागढ़ इंटेकवेल पर कामन हेडर निर्माण का कार्य किए जाने के कारण पंपिंग प्लांटों का संचालन नहीं हो पाएगा। ऐसी स्थिति में 1 दिसंबर को सिविल लाइन व कटरा जोन की जलापूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.