महात्मा गांधी ने रामधुन गाकर देश को आजाद कराया -पूर्व राष्ट्रपति निवादा में शुरू रामकथा का उद्घाटन करने पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद

 

हमीरपुर। लोदीपुर निवादा गांव में शनिवार से शुरू दिव्य प्रेम सेवा मिशन की भव्य श्रीराम कथा के शुभारंभ पर आए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भगवान राम की मूर्ति कथा व्यास विजय कौशल महाराज को भेंट की। उन्होंने कथा पंडाल को संबोधित किया। कहा कि 1947 में आजादी की लड़ाई में भगवान श्रीराम का सहयोग रहा है। आजादी की लड़ाई के अगुवा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने रोज रघुपति राघव राजा राम की धुन गाकर आज़ादी ली थी और जब अपने अंतिम समय में उन्हें गोली लगी तब भी वो हे राम कहते हुए धरती में गिरे थे। कहा जीवन का सबसे सुखमय क्षण तब रहा जब उनके कार्यकाल में सुप्रीम कोर्ट द्वारा राम मंदिर का फैसला आया था।
जिले के लोदीपुर निवादा गांव में दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक डा.आशीष सिंह गौतम द्वारा श्री राम कथा का आयोजन किया गया है। जिसमे देश के प्रसिद्ध कथा वाचक कौशल जी महाराज राम कथा द्वारा राम भक्तों को भक्ति विभोर करेंगे। कथा के प्रथम दिन पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद हेलीकॉप्टर से दोपहर 1 बजे निवादा पहुंचे। जिनका स्वागत जिले के जनप्रतिनिधियों ने किया। इसके बाद वह 1 बजकर 20 मिनट पर मंच पर पहुंचे। जहां पर शिव शंकर सिंह ने मौदहा की प्रसिद्ध चांदी की मछली भेंटकर उनका स्वागत किया। उनके बाद पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने  कथा में पहुंच राम भक्तों का मंच से स्वागत करते हुए बताया कि जिसके ऊपर भगवान राम की कृपा होती है वह अपने आप ही मंदिर जाने लगता है और भक्ति में डूब जाता है। दिव्य प्रेम सेवा मिशन के साथ अपना अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि 27 वर्षों से यह संस्था चल रही है। शुरुआत में इसकी शुरुआत एक झोपड़ी से हुई थी, लेकिन अब यह देश की बड़ी संस्थाओं में से एक जो बड़े बड़े मानव कल्याण के कार्य करती है और साथ में उन्होंने अपने राष्ट्रपति कार्यकाल का अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनके जीवन सबसे अच्छा स्वर्णिम समय था। जब सुप्रीम कोर्ट द्वारा राम मंदिर के पक्ष मे फैसला आया था। अंत में उन्होंने बताया कि जिस प्रकार गांधी की के भजन रघुपति राघव राजा राम से देश की आजादी में सहयोग मिला उसी प्रकार यह हमीरपुर के निवादा की धरती भी राम मय हो जाएगी। उन्होंने आशीष सिंह गौतम की मां का आशीर्वाद लिया और 2 बज कर 30 मिनट पर हेलीकॉप्टर से वापस लौट गए। श्रीराम कथा अमृत वर्षा व श्रीराम यज्ञ कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री मनोहरलाल पंत, सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, राठ विधायक मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, कार्यक्रम आयोजक आशीष गौतम, डीएम राहुल पांडेय, एसपी डा.दीक्षा शर्मा, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह, अभिषेक तिवारी, जिला पंचायत सदस्य दुष्यंत सिंह, बलवंत सिंह, जिलाध्यक्ष सुनील पाठक आदि मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.