पूर्व मंत्री व भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया ऑप्टिक्स शोरूम का शुभारम्भ

फतेहपुर। शहर के कलक्टर गंज स्थित एक लाज के बगल में श्री खाटू श्याम ऑप्टिक्स शोरूम का उद्घाटन पूर्व न्याय मंत्री राधेश्याम गुप्त और भाजपा के जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल ने फीता काट कर किया। इस दौरान प्रोपराइटर गुंजन अग्रवाल पत्नी संजीव अग्रवाल ने बताया की फतेहपुर की पहली ब्रांडेड फ्रेंचाइजी है क्लियर देखो जिसके चलते यहां पर धूप के चश्मा, आंखों के चश्मा, कांटेक्ट लेंस उचित मूल्य पर उपलब्ध है। साथी टेस्टेड चश्मो का फ्रेम 1 में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि उनके इस श्री खाटू श्याम ऑप्टिक्स में लोगों को कम दाम में सारी सुविधाएं मिलेगी। इस अवसर पर राजीव अग्रवाल एडवोकेट, सिद्धार्थ अग्रवाल एडवोकेट, सत्यार्थ अग्रवाल एडवोकेट, पार्थ अग्रवाल, अनिल गौतम, शैलेंद्र सिंह, विनय शरण गुप्ता, संजय गुप्ता, वेद गुप्ता, विक्रम सिंह चंदेल, स्वरूप राज सिंह जूली सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.