न्यूज़ वाणी
संवाददाता ओमप्रकाश गौतम
अतर्रा/बांदा। कस्बे के स्टेशन परिसर में आज विकाश यात्रा का यात्रा के कार्यकर्म का अयोजन किया गया।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष संगीता निराला ने पूजन अर्चना करके कार्यकर्म को विधिवत संपन्न कराया। बड़ी सी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को नगर की जनता को अवगत कराया गया। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के तीन राज्यों में जीत की खुशी में मण्डल अध्यक्ष वेद निराला की अगुवाई में नगर के भाजपा कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया और जिंदाबाद के नारे लगाते हुए केंद्रीय नेतृत्व को सुभकामनएं दी।
इस दौरान चैयरमैन संगीता निराला ,मंडल अध्यक्ष वेद निराला, महामंत्री दीनदयाल द्विवेदी, मेजर गौतम, ओम प्रकाश गौतम, हरिओम त्रिपाठी सहित नगर पालिका के कर्मचारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।