पूर्व चीनी विदेश मंत्री की हुई मौत: 6 महीने से थे लापता; दावा- क्विन गेंग को टॉर्चर किया गया

 

विदेश में 6 महीने से लापता चीन के पूर्व विदेश मंत्री क्विन गेंग की मौत हो गई है। ये दावा अमेरिकी मीडिया हाउस पॉलिटिको ने किया है। रिपोर्ट में क्विन की मौत की वजह सुसाइड या टॉर्चर बताई गई है। पॉलिटिको ने चीन के 2 अधिकारियों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि क्विन की जुलाई में ही बीजिंग के एक मिलिट्री अस्पताल में मौत हो गई थी।

दरअसल, शी जिन पिंग के करीबी रहे क्विन को इसी साल जुलाई में विदेश मंत्री के पद से हटा दिया गया था। उन पर जासूसी करने का भी आरोप लगा था। इस मामले में अब तक जांच की जा रही है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि गेंग का चीन की एक मशहूर टीवी एंकर से अफेयर था, इसकी वजह से उन्हें फॉरेन मिनिस्टर की पोस्ट से हटा दिया गया था।

 

 

 

चीन के विदेश मंत्री गेंग अंतिम बार 25 जून को रूसी, श्रीलंका और वियतनामी अफसरों के साथ बैठक में देखे गए थे। इसके बाद से सार्वजनिक कार्यक्रमों में नहीं दिखे हैं। ईंट का जवाब पत्थर से देने वाले कूटनीतिज्ञ के रूप में मशहूर क्विन गेंग दिसंबर 2022 में चीन के विदेश मंत्री बने थे।

गेंग ने 10 साल तक विदेश मंत्री रहे वांग यी का स्थान लिया था। हालांकि, ऐसा माना जाता है कि उन्होंने चीन के अपनाए गए ‘वुल्फ वॉरियर’ वाले डिप्लोमेटिक स्टाइल से खुद को अलग कर लिया था। इसकी वजह कम्युनिस्ट सरकार के नेतृत्व से उनकी नाराजगी है।

 

 

 

चीन के विदेश मंत्री क्विन गेंग को 4 जुलाई को यूरोपीय यूनियन के फॉरेन पॉलिसी चीफ जोसेफ बोरेल से मिलना था, लेकिन ये मीटिंग अचानक आगे खिसका दी गई। बोरेल को दो दिन पहले इसकी जानकारी दी गई। इसमें मीटिंग आगे बढ़ाने का कोई कारण नहीं बताया गया। 7 जुलाई को पहली बार पत्रकारों ने चीनी विदेश मंत्री गेंग के बारे में पूछा। चीनी विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया- हमें कोई जानकारी नहीं है।

10 और 11 जुलाई को गेंग को इंडोनेशिया में एक समिट में हिस्सा लेना था। कहा गया- तबीयत खराब होने की वजह से गेंग नहीं जा पाएंगे। इसकी ट्रांसस्क्रिप्ट चीनी विदेश मंत्रालय के ऑफिशियल वेबसाइट पर छपी। इसमें तबीयत वाला हिस्सा गायब था। इसके साथ ही गेंग फिलीपींस के राष्ट्रपति के साथ होने वाली मीटिंग में भी नजर नहीं आए। इसी के बाद गेंग के गायब होने की चर्चा शुरू हो गई।

 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.