भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष का यमुना पुल में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने निवादा पहुंचकर श्रीराम कथा का किया रसपान
हमीरपुर। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के जनपद आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक की अगुवाई में समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने यमुना पुल पर उनका पुष्प मालाओं से भव्य स्वागत किया। इसके बाद निवादा में चल रही श्रीराम कथा का श्रवण करने के लिए सभी के साथ पहुंचे। जहां पर उन्होंने योग्य पुरुष पंडित कौशल किशोर महाराज जी के मुखारविंद से भगवान श्रीराम की कथा सुनी तथा आशीष जी एवं किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शिव शंकर सिंह से भी मुलाकात की। तत्पश्चात उन्होंने अपने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में चर्चा की। जिसमें सरकार के द्वारा चलाई गई विभिन्न प्रकार की योजनाओं से लोग लाभान्वित हो रहे हैं। वोटर बढ़ाने का काम जो 18 प्लस के हैं वह सभी का नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं इस संकल्प यात्रा के माध्यम से हर गांव हर बूथ को सशक्त करने के बाद आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में हमें कमल के लिए चुनाव लड़ना है। हर ग्राम सभा हर बूथ तक आम जनता से सीधे सम्पर्क संवाद के माध्यम से मोदी जी की जन कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए जिनको लाभ न मिला हो उन पात्रों को लाभ दिलाना है। कार्यक्रम में राठ विधायक मनीषा अनुरागी, सदर विधायक डॉ.मनोज प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, अरविंद मुखिया, आशीष पालीवाल, पुष्पराज सोनी, अरविंद श्रीवास्तव, लक्ष्मीरतन साहू, किसान मोर्चा के सिद्धार्थ सिंह, अमित सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ.आराधना राजपूत, राजकुमार शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद, सुमेरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे के अलावा जिला पदाधिकारी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.