करणी सेना प्रमुख की निर्मम हत्या पर जताया रोष

करणी सेना के सदस्यों ने मांग पूरी ना होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
हमीरपुर। करणी सेना, भारत के पदाधिकारियों ने आंबेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाल श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में प्रदर्शन करते हुए पदाधिकारियों ने शुक्रवार को राष्ट्रपति से सम्बोधित ज्ञापन एडीएम नमामि गंगे को सौंप हत्यारों एवं साजिशकर्ताओं को शीघ्र गिरफ्तार कर फांसी दिए जाने की मांग की।उन्होंने मांग पूरी ना होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना भारत के जिला उपाध्यक्ष/बुंदेलखंड प्रभारी मानवेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रमुख स्व. सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की नृशंस हत्या के विरोध में अम्बेडकर पार्क से लेकर कलेक्ट्रेट परिसर तक सदस्यों ने  प्रदर्शन के दौरान नारा लगा रहे थे कि करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के हत्यारों को फांसी दो,फांसी दो।ज्ञापन में उन्होंने जल्द पर्दाफाश नहीं हुआ तो सर्वसमाज के लोग आंदोलन के लिए बाध्य होने की चेतावनी दी। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि यह निर्मम हत्या राष्ट्र की एक अपूर्ण क्षति है। इस निर्मम हत्या के आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इसके पीछे गहरी साजिश है, जिसका पर्दाफाश होना जरूरी है। यह घटना एक तरह से क्षत्रिय समाज के गौरवपूर्ण इतिहास को मिटाने की साजिश है। इस घटना से देश का क्षत्रीय समाज आहत है। इस दौरान तेजप्रताप सिंह(तंजू ),केदार सिंह, सौरभ सिंह, विक्रम सिंह चंदेल,मनीष सिंह जादौन, लवकुश सिंह, अमन त्रिपाठी, पंकज सिंह चौहान, उपेंद्र सिंह परिहार, विकास सिंह, संजीव सिंह सहित करणी सेना के सदस्य मौजूद रहें।
Leave A Reply

Your email address will not be published.