भारतीय उधोग व्यापार मण्डल के नवीन गुप्ता शहर कोषाध्यक्ष, आशीष जैन सँयुक्त मंत्री बने

भारतीय उधोग व्यापार मंडल कर रहा संग़ठन का विस्तार

न्यूज़ वाणी

ब्यूरो संजीव शर्मा

 

न्यूज़ वाण इटावा। व्यापारियों की हक की लड़ाई लड़ने एवं समस्याओं के निस्तारण करने के लिये तत्पर्य भारतीय उधोग व्यापार मण्डल ने शहर के मनोरमा मार्केट में संगठन का विस्तार करते हुये जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता एवं जिला महामंत्री आकाशदीप जैन की सहमति से शहर अध्यक्ष रजत जैन एवं शहर महामंत्री सर्वेश जोशी ने बैटरी व्यवसायी नवीन गुप्ता को शहर कोषाध्यक्ष एवं गल्ला व्यवसायी आशीष जैन को सँयुक्त मंत्री मनोनीत किया है। नव मनोनीत पदाधिकारियो को व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने मनोनयन पत्र देकर फूल माला पहनाकर स्वागत करते हुये कहा व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं व्यापारी कल्याण आयोग उ.प्र.सरकार के चेयरमैन रविकांत गर्ग के द्रारा व्यापारियों के हितों में किये जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी। नव नियुक्त पदाधिकारियो ने कहा संग़ठन ने जो जिम्मेदारी प्रदान की है उसका व्यापारियों के हित मे पूरी निष्ठा से निर्वहन करेगे। कार्यक्रम के दौरन मण्डल उपाध्यक्ष डॉ.सुधीर गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, महिला जिलाध्यक्ष रीना जैन, महिला जिला महामंत्री दीपिका गुप्ता, राजेश अग्रवाल, हिमांशू सैनी जिला कोषाध्यक्ष प्रशान्त दीक्षित, शहर उपाध्यक्ष सुनील तोमर, राजीव गुप्ता आदि रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.