पांच सूत्रीय मांगे पूरी न होने पर सिंचाई संघ ने किया धरना प्रदर्शन

फतेहपुर। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सिंचाई संघ के पदाधिकारी ने अध्यक्ष महेश शंकर शुक्ला की अगुवाई में धरना प्रदर्शन कर एक मांग पत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम उप जिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया है। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अध्यक्ष महेश शंकर शुक्ला ने कहा कि सदस्यों की पांच सूत्रीय मांग पत्र कई दशकों से विभाग एवं शासन के बीच लंबित है। कई बार धरना प्रदर्शन के माध्यम से सरकार का ध्यान मांगों की ओर आकृष्ट करने का प्रयास किया गया और वार्ता भी की गई किंतु आज तक सरकार द्वारा कर्मचारियों की मूलभूत समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिससे आक्रोषित होकर कर्मचारियों ने आंदोलन का मन बनाया है। उन्होंने कहा कि शासन का कार्य संघ के सदस्य अपने कार्य का निर्वहन करते हुए रिक्त पदों पर भी चार से पांच नलकूपों का संचालन तथा 4 से 5 चैकिया का कार्य शासन के लक्ष्य की पूर्ति के तहत तन्मयता से कर रहे हैं। किंतु विभाग उनकी मूलभूत समस्याओं का निदान नहीं कर रहा है। सदस्यों ने मांग करते हुए कहा कि 1 अप्रैल 2005 से नियुक्त संघ के सदस्यों को पुरानी पेंशन से आच्छादित किया जाए। नलकूप चालकों और सर्वेयर को सामान योग्यता के आधार पर सामान पे ग्रेड दी जाए। जमाबंदियां बनाए जाने पर रोक लगाई जाए। कर्मचारियों को यात्रा भत्ता और मोटरसाइकिल भत्ता प्रदान किया जाए। कट ऑफ डेट बढ़ते हुए शेष अंशकालीन नलकूप चालकों को वियनिमित कराया जाए। नलकूप चालक की योग्यता समान होने के आधार पर अवर अभियंता पद पर प्रोन्नत कराई जाए। अध्यक्ष महेश शंकर शुक्ला ने कहा कि अगर यह मांगे 18 दिसंबर तक पूरी नहीं की गई तो दूसरे चरण का आंदोलन शुरू किया जायेगा। इस मौके पर विजय शंकर गुप्ता समेत कईलोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.