व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष ने समाचार पत्र विक्रेता को सप्रेम भेंट किया काउंटर

 

न्यज़ वाणी

ब्यूरो मुन्ना बक्श

 

बांदा। जनपद में एक समाचार पत्र बेचने वाले राजकुमार गुप्ता का प्रशासन द्वारा काउंटर तोड़ दिया गया था जिससे राजकुमार गुप्ता अपनी रोजी रोटी को लेकर परेशान हो गए क्युकी यही एक मात्र साधन है जिससे उनके घर परिवार का भरण पोषण होता है। दरअसल पूरा मामला यह है कि कुछ दिनों पूर्व बांदा नगर के कचहरी परिसर क्षेत्र अंतर्गत अशोक लाट के पास अतिक्रमण हटाने के आदेश को लेकर अधिकारियों द्वारा यहां की बनी दुकानें और लोगो द्वारा अपनी जीविका चलाने हेतु बनाए गए साधन को अस्त व्यस्त कर दिया गया, इसी स्थान पर समाचार पत्र विक्रेता राजकुमार गुप्ता भी समाचार पत्र बेचकर अपनी जीविका चलाते है जिनके काउंटर को प्रशासन के द्वारा हटाते समय तोड़ दिया गया जिसकी खबर समाचार पत्र विक्रेता जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति को हुई तथा इस घटना को लेकर व्यथित हो गए तत्पश्चात जिलाध्यक्ष द्वारा किए गए अथक प्रयास से युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता उर्फ कुन्नी के सहयोग द्वारा आज 14 दिसंबर दिन गुरुवार को राजकुमार गुप्ता को एक बढ़िया काउंटर भेंट किया गया इस दौरान राजकुमार गुप्ता ने पत्रकार विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति तथा युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता उर्फ कुन्नी का तहे दिल से धन्यवाद दिया। इस सराहनीय कार्य को देखते हुए आस पास के सभी लोगों ने उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की। इस दौरान उद्घाटन कार्यक्रम में पत्रकार विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति, युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता उर्फ कुन्नी, मितेश कुमार, विमल कुमार श्रीवास्तव, इंद्रराज मांझी, गोपाल सिंह एडवोकेट, मयंक शुक्ला जिला मीडिया प्रभारी, सत्यम मिश्रा, पुजारी संतोष, अवधेश सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.