सामूहिक विवाह में 749 जोड़ो ने थामा एक दूजे का हाथ

फतेहपुर। जिलाधिकारी सी. इंदुमती के कुशल मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत जनपद के 749 जोड़ो का विवाह हिन्दू रीति रिवाज से छः स्थलो पर जनप्रतिनिधियों/अधिकारियो की उपस्थिति में संपन्न कराया गया। विकास खंड देवमई परिसर में ब्लॉक देवमई-29, अमौली-15 एवं नगर पंचायत कोड़ा जहानाबाद-03 में विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल, ब्लॉक प्रमुख अमौली, देवमई, विकास खंड मलवा के सर्वाेदय इंटर कॉलेज गोपालगंज परिसर में ब्लॉक मलवा-59, तेलियानी-46, नगर पालिका परिषद बिंदकी-40, ब्लॉक खजुहा-02 जोड़ो का विवाह विधायक बिंदकी से जय कुमार सिंह जैकी, ब्लॉक प्रमुख मलवा, खजुहा, तेलियानी, विकास खंड हसवा के परिसर में ब्लॉक हसवा में-60, भिटौरा-75, नगर पालिका परिषद -29 जोड़ो का विवाह ब्लॉक प्रमुख हसवा, भिटौरा, विकास खंड बहुआ के स्वामी गोविंदपुरी इंटर कॉलेज शाह मठ में ब्लॉक असोथर-34, बहुआ-60, नगर पंचायत असोथर -11, बहुआ-01 जोड़ो का विवाह विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख बहुआ, असोथर, विकास खंड धाता के धाता इंटर कालेज में ब्लॉक विजयीपुर-77, धाता-60, नगर पंचायत करीकान धाता-14, खखरेरू-07 जोड़ो का विवाह विधायक खागा कृष्णा पासवान, ब्लॉक प्रमुख विजयीपुर, धाता, विकास खंड ऐराया परिसर में ब्लॉक ऐराया-45, हथगाम-55, नगर पंचायत हथगाम-05 एवं खागा-22 जोड़ो का विवाह विधायक हुसैनगंज ऊषा मौर्या, ब्लॉक प्रमुख ऐराया, हथगाम की उपस्थिति में 749 जोड़ो का विवाह सकुशल संपन्न हुआ। उक्त विकास खंडों में जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंर्तगत प्रत्येक जोड़े को शासकीय उपहार स्वरूपदृचांदी बिछिया, पायल, कुकर, डिनरसेट, वर वधु को वस्त्र, ट्राली एयर बैग, 5 लीटर का प्रेशर कुकर, कम्बल आदि समाग्री का वितरण किया गया तथा विधवा पुर्न विवाह के प्रकरणों में रू0 5000.00 की समाग्री प्रदान की गयी एवं पर्यावरण के संरक्षण हेतु सभी नवदम्पतियों को एक-एक फलदार पौधा तथा एक डिब्बा मिठाई भी उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। सभी जनप्रतिनिधियों ने इस शुभः अवसर पर पहुंच कर सभी नवदम्पतियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी, सभी विवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र देकर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की प्रशंसा की और कहा कि सभी नवदम्पत्ती आपस में प्रेम भाव एवं आपसी सहयोग से रहें तथा एक दूसरे के सुख-दुखः के भागीदार बनें। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आयोजन में विभिन्न कार्यक्रम स्थलों, जिसमें मलवां एवं देवमई में अपर जिलाधिकारी/ (वि/रा०), धाता व ऐरायां में अपर जिलाधिकारी / (न्यायिक) ने भी कार्यक्रम स्थलों पर जाकर निरीक्षण किया। सुभेन्द्र गोपाल उपजिलाधिकारी, अजेन्द्र प्रताप सिंह उपजिलाधिकारी तथा उपजिलाधिकारी खागा एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर आयोजन का बेहतर प्रबन्धन किया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी / (न्यायिक) धीरेन्द्र सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष धाता रेखा सरोज, नगर पंचायत अध्यक्ष खखरेरू ज्ञानचन्द्र केसरवानी, प्रवीण पाण्डेय, आदित्य त्रिवेदी, समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.