स्व0 सरोज सिंह की स्मृति में आयोजित चुनार प्रीमियर लीग का मा0 उप मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

सीखड़ स्थित मिनी स्टेडियम मेड़िया में 10 दिनों तक चलेगा खेल का महा कुम्भ, 700 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभा

 

न्यूज वाणी

 

मिर्जापुर। पूर्व मेयर स्व0 सरोज सिंह व मा0 चुनार विधायक अनुराग सिंह की माता जी की स्मृति में आयोजित चुनार प्रीमियर लीग का शुभारंभ मा0 उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मेड़िया स्थित मिनी स्टेडियम में दस दिनों तक चलने वाले खेलों के कुम्भ के उद्घाटन सत्र के मार्च पोस्ट की सलामी मा0 उप मुख्यमंत्री ने ली।

मा0 उप मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि गांवों में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के अंदर ओलंपिक पदक जीतने की क्षमता है। उन्होने कहा कि इस प्रीमियर लीग द्वारा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक खिलाड़ियों को पहुचने का रास्ता मिलेगा। उन्होने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने खेलो इंडिया का नारा दिया है। उन्होने मा0 प्रधानमंत्री जी की गारंटी है कि खेल प्रतिभाओं को निखारने में कोई कमी नहीं रहेगी। उन्होने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया जा है, गांव गांव तक यह यात्रा जाएगी। उन्होने कहा कि गांव की समस्याओं गांव में ही निस्तारण हो रहा है। मा0 उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 2047 में भारत का विकसित राष्ट्र बनने का सपना साकार होगा।

चुनार प्रीमियर लीग के आयोजन के लिए उन्होंने मा0 चुनार विधायक अनुराग सिंह की सराहना की तथा आयोजन से जुड़े सभी लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री ने देश मे चार जातियां गरीब, युवा, महिलाएं व किसान महत्वपूर्ण हैं। उन्होने कहा कि भारत का प्रत्येक गरीब हमारे लिये सर्वोपरि हैं, असफलता एक चुनौती है इसे स्वीकार करते हुए सफलता के लिए अधिक प्रयास की आवश्यकता है। उनहोने इसके पूर्व संयोजक मा0 विधायक चुनार अनुराग सिंह ने अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह दे कर स्वागत व अभिनन्दन किया। मा0 विधायक चुनार ने अपने संबोधन में कहा कि मा0 उप मुख्यमंत्री द्वारा चुनार क्षेत्र को तीन पीपे का पुल दिया गया तथा पक्का पुल निर्माण में भी आपके द्वारा पूर्णता प्रदान की गई। उन्होने बताया कि सीखड़ विकास क्षेत्र में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं। मेड़िया में मिनी स्टेडियम के निर्माण के बाद से 17 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर के खेलों में हो चुका है। उन्होंने जनपद के जन-जन की तरफ से उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया। संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य अतिथि का माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्यामधर चतुर्वेदी व रविन्द्र नारायन सिंह ने किया। अतिथियों का आभार पार्टी जिलाध्यक्ष बृज भूषण सिंह ने किया। इस अवसर पर मा0 विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, मड़िहान रामशंकर सिंह पटेल, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, भाजपा जिला प्रभारी सरोज कुशवाहा, जिलाध्यक्ष बृज भूषण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, डाॅ विनोद कुमार विंद, घोरावल विधायक अनिल मौर्या, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जगदीश सिंह, पूर्व विधायक सुचिस्मिता मौर्य, पूर्व नपा अध्यक्ष मनोज जायसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, अपर जिलाधिकारी भू राजस्व सत्य प्रकाश सिंह, मण्डल अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय, क्षेत्र प्रमुख सत्येंद्र कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र नारायण सिंह,नरायनपुर, जमालपुर, पहाड़ी, राजगढ़, लालगंज,मझवा के क्षेत्र प्रमुख मुख्य रूप से उपस्थित थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम माडल इंटर कालेज रुदौली के छात्र छात्राओं द्वारा माँ सरस्वती वंदना, स्वागत गीत व रंगारंग मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। उद्घाटन मैच एन ई आर गोरखपुर व वाराणसी के मध्य खेला गया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का परिचय लिया व उनका उत्साह वर्धन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.