लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा नमो एप के जरिये कार्यकर्ताओं की नई फौज तैयार करेगी।

संचार क्रान्ति के युग में अपनी बात लोगो तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम नमो एप है

 

न्यूज़ वाणी

ब्यूरो संजीव शर्मा

 

 कमलावती सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जनपद प्रभारी भाजपा

 

न्यूज़ वाणी इटावा लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा नमो एप के जरिये कार्यकर्ताओं की नई फौज तैयार करेगी। पार्टी ने विकसित भारत संकल्प अभियान के जरिये नए मतदाताओं से लेकर मोदी-योगी सरकार की योजना के प्रत्येक लाभार्थी को विकसित भारत एम्बेसडर बनाने की तैयारी शुरू की है। पूरे यूपी के 98 संगठनात्मक जिलों को दो लाख विकसित भारत एम्बेसडर बनाने का लक्ष्य दिया गया है।
भाजपा जनपद कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत की अध्यक्षता में एवं जिला महामंत्री एवं नमो एप अभियान के जिला संयोजक अन्नू गुप्ता के संयोजन में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया।

 

 

कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठनात्मक जनपद प्रभारी कमलावती सिंह ने कहा कि यूपी में नमो एप पर दो करोड़ विकसित भारत एम्बेसडर बनाने का लक्ष्य रखा है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने इस एप पर पंजीकरण नहीं किया है। प्रत्येक कार्यकर्ता को नमो एप डाउनलोड करना अनिवार्य है। प्रत्येक पदाधिकारी व बूथ स्तर के कार्यकर्ता जनता के साथ सेल्फी लेकर उन्हें विकसित भारत एम्बेसडर के रूप में नामांकित करें। इसकी जिम्मेदारी युवा मोर्चा, महिला, किसान, एससी, एसटी, ओबीसी व अल्पसंख्यक मोर्चा को भी दी गई है। कार्यकर्ता वार्ड और गांव गांव में इसके लिए शिविर लगाएं।

 

 

आगे बोलते हुए कमलावती सिंह ने कहा कि आईटी सेक्टर में देश का डंका बज रहा है आज हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किन किन कार्यक्रमों में सहभागिता की गई, व कौन से विषय पर मोदी द्वारा विशेष रूप से राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य किए जा रहे हैं की समस्त जानकारी हमें नमो ऐप पर आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं। जिसे हम सोशल मीडिया के विभिन्न स्तरों पर साझा कर सकते हैं। उन्होंने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत बनाने का संकल्प लेकर जनता के दरबार में पहुंच रही है।

 

 

कांग्रेस, सपा, बसपा सहित तमाम विपक्षी दलों की सरकारों में गरीबों के लिए बनाई गई योजनाओं में भ्रष्टाचार भी हुआ और पक्षपात भी हुआ। जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पारदर्शी रूप से बिना पक्षपात के हर योजना का लाभ पात्र व्यक्ति को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमें सभी आगामी अभियानों की सफलता तथा लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटना है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में लगातार गरीब कल्याण के कार्यक्रम, अभियान व योजनाओं से देश के जनमानस का विश्वास भाजपा पर लगातार बढ़ रहा है। मोदी जी के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास और कार्यकर्ताओं का परिश्रम लगातार भाजपा की विजय के रूप में परिणित हो रहा है। उन्होंने कहा कि संचार क्रान्ति के युग में अपनी बात लोगो तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम नमो एप है।

 

 

 

कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने कहा कि इस अभियान में पार्टी के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ ही सांसद, विधायक व सभी जनप्रतिनिधि जुडेंगे। उन्होंने कहा कि वह प्रत्येक व्यक्ति जो अपने आस-पास की सकारात्मक कार्यों को दूर-दूर तक प्रसारित करता है वह मोदी जी का विकसित भारत एम्बेसडर है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक के प्रत्येक पदाधिकारी, प्रत्येक जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता के मोबाइल में नमों एप डाउनलोड करने के साथ ही स्थानीय नागरिकों के मोबाइल में भी नमों एप डाउनलोड करना है।

 

 

नमों एप डाउन लोड के साथ ही 100 डे चैलेंज, माइक्रोडोनेशन तथा पार्टी के सभी मोर्चे के कार्य प्रारंभ होगें। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा सेल्फी विद फर्स्टटाइम वोटर, किसान मोर्चा सेल्फी विद किसान सहित सभी मोर्चे अभियान चलाकर नमों एप पर सेल्फी अपलोड करेगें। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प से राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने वालों का नमों एप बड़ा प्लेटफार्म बनेगा और इंडिया पॉजिटिव के माध्यम से भारत के परिवर्तन की अद्भुत कहानियां जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।

 

 

 

संगठनात्मक अभियानों व कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए कहा कि सभी विधानसभा स्तर पर दीवार लेखन का कार्य प्रारम्भ होगा । उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा से बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं और हमारी कथनी व करनी की एकरूपता का संदेश समाज में जा रहा है। उन्होंने कहा कि 25 दिसम्बर को भारत रत्न श्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयन्ती बूथ स्तर पर मनायी जाएगी। पार्टी के द्वारा 26 दिसम्बर वीर बाल दिवस पर गुरू गोविन्द सिंह जी के बेटों के बलिदान पर गोष्ठियां आयोजित की जाएगी।

 

 

कार्यशाला का कुशल संचालन जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी ने किया । कार्यशाला में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार चौधरी, अजय धाकरे, गोपाल मोहन शर्मा, वरिष्ठ नेता रमेश राजपूत, ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत, राकेश यादव, जसवंतनगर पूर्व प्रत्याशी विवेक शाक्य ‘गुड्डु’ जिला उपाध्यक्ष देवप्रताप भदौरिया, शिव किशोर धनगर, जिला मंत्री ममता कुशवाहा, जितेंद्र गौड़, राहुल राजपूत, रजत चौधरी, राजकमल यादव, चक्रेश जैन, कोषाध्यक्ष संजीव भदौरिया, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, विरला शाक्य, मुनेश बघेल, रईसुद्दीन राइन, संजू चौधरी, रामशरण गुप्ता, विकास भदौरिया, आई टी संयोजक शरद तिवारी सहित जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, मोर्चाओं के अध्यक्ष, सहकारिता के सभापति एवं डायरेक्टर, नमो एप अभियान जिला टोली सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें ।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.