7 सूत्रीय मांगों के निस्तारण के लिए कलेक्ट्रेट में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

 

फतेहपुर में 7 सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार को गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची संगठन की महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की और जिलाधिकारी के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों का निस्तारण जल्द नहीं हुआ तो अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।

गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में संगठन की सैकड़ों महिलाओं हाथ में लाठी-डंडा लेकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां डीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया। अध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा कि हमारी 7 मांग है। जिसमें असोथर ब्लाक के अढ़ावल गांव में सरकारी राशन की दुकान गलत जगह पर बनाई गई है। जिससे ग्रामीणों को राशन लेने के लिए 3 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है।

 

 

 

सुजानपुर गांव में विद्युत विभाग के द्वारा घरों के ऊपर से 11 हजार लाइन निकाल दी गई है। जिससे आए दिन बड़ी घटना का डर बना रहता है। बिजली के तार को हटाया जाए। बहुआ से लेकर ललौली मार्ग तक की जर्जर सड़क की मरम्मत कराई जाए। इस मार्ग पर आए दिन हादसे के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है। नहरों में पानी न होने से किसानों की फसल सुख रही है। नहर में पानी छोड़ा जाए।

बांदा सागर मार्ग पर बने अवैध टोल प्लाजा को बंद किया जाए। जिले के सभी थाना चौकी में महिला अपराध होने पर कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। इस पर ध्यान दिया जाए। गौशाला में ठंड के कारण गाय मर रही है। चारा नहीं होने से कई मवेशियों की जान जा चुकी है। गौशालाओं में व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। इस दौरान नीलम, सुनीता, प्रभा, गोमती, विनीता, अनीता, रन्नो, प्रियंका, सुमन, रंजना, सुधा, विमला, कमला सहित संगठन की अन्य महिलाएं मौजूद रही।

 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.