हिंद महासागर में इस्राइल से जुड़े व्यापारिक जहाज पर ड्रोन से हुआ हमला: जारी अलर्ट

 

दुनिया:  हिंद महासागर में एक व्यापारिक जहाज पर ड्रोन हमले की खबर सामने आई है। व्यापारिक जहाज इस्राइल से जुड़ा बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहां इस्राइल से संबंधित बताया जा रहा है। ब्रिटिश सेना की यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस और समुद्री सुरक्षा फर्म एंब्रे ने कहा कि एक व्यापारिक जहाज पर भारत के वेरवल के पास ड्रोन द्वारा हमला किया गया। हालांकि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है।

यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने कहा कि हमला एक अनक्रूड एरियल सिस्टम द्वारा किया गया था। हालांकि ये किसके द्वारा किया गया इसके बारे में जांच की जा रही है। जहाज पर लाइबेरिया का झंडा लगा था। उस पर रसायन उत्पाद टैंकर थे और इस्राइल से संबद्ध था।  ये भी बताया जा रहा है कि हमले के कारण जहाज में आग लग गई और उसके एक हिस्से को क्षति पहुंची है। जहाज से आखिरी बार सऊदी अरब को फोन किया गया था। जब जहाज पर हमला किया गया उस समय वह भारत के नजदीक था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.