समाधान दिवस में थानाध्यक्ष ने सुनी फरियादियों की फरियाद

प्रेमनगर, फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष में शनिवार को थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौक़े पर थानाध्यक्ष ने थाना परिसर में आए हुए फरियादियों की फरियाद सुनी। समाधान दिवस में कुल 8 शिकायतें मिली, जिसमें से तीन शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना दिवस में राजस्व से संबंधित आठ शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें से राजस्व से जुडी तीन शिकायतों का तत्काल निस्तारण भी किया गया। वहीं शेष बची शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व की टीम बनाकर मौके पर भेजी जाएगी। उनका भी जल्द निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान राजस्व व संबंधित विभागों के कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.