‘व्यापारी है राम की पुजारी नहीं BJP’: मंदिर का श्रेय लेना चाहती : भाजपा

राज्यसभा सदस्य व सदन में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर भाजपा पर तंज कसा है। वह सिविल लाइंस के एलगिन रोड स्थित आवास पर एक न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान यह बातें कही। प्रमोद तिवारी ने कहा की रामजन्म भूमि पर मंदिर निर्माण का भाजपा का कोई इरादा नहीं था। कहा की सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मंदिर निर्माण हुआ है। प्रमोद तिवारी ने राम मंदिर का शिलान्यास स्थानीय पुरोहितों से कराने की बात कही। वहीं पीएम मोदी के जाने पर भी ऐतराज जताया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राजनितिक दल से जुड़ा होता है। वहीं प्रमोद तिवारी ने कहा की भाजपा भगवान राम की पुजारी नहीं, व्यापारी है। इस दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे सवाल पर सपा कांग्रेस में बढ़ रही तलखियो को लेकर प्रमोद तिवारी ने खारिज करते हुए कहा की सपा कांग्रेस में दूरियां नहीं नजदीकियां बढ़ी है।

सीट बंटवारे पर जल्द सहमति बनेगी 

प्रमोद तिवारी ने कहा, कहा की जल्द ही सीटों के बटवारें पर भी साझा बातचीत इंडिया गठबंधन की होगी। वहीं इंडिया एलायंस के पीएम चेहरे को लेकर प्रमोद तिवारी ने दो टूक शब्द में कहा की हम चुनाव परिणाम के बाद सर्वसहमति से इसपर फैसला करेंगे। इसके पूर्व प्रमोद तिवारी ने पार्टी पदाधिकारियाें के साथ बैठक भी की। इस मौके पर पूर्व विधयाक विजय प्रकाश, जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, अरुण तिवारी, सुधाकर तिवारी, मुकुंद तिवारी, संजय तिवारी, हसीब अहमद, मनोज पासी, गौरव पांडेय, उदय यादव साहित आदि लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.