सभी लोग अपनी जिम्मेदारी का करें निर्वाहन: विक्रम सिंह

औंग, फतेहपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन-जन तक सरकारी सेवाओं को पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया है। इस अभियान की विशेषता यह है कि इसमें शामिल होने वाला हर नागरिक प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने के लिए वर्ष-2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प ले रहा है। जन-जन को इस यात्रा का लाभ मिल रहा है। उक्त बात पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने बुधवार को लोगों को संबोधित करते हुए कही। पूर्व सदर विधायक विक्रम सिंह ने देवमई विकासखंड के ग्राम पंचायत होलापुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें अपने देश को भविष्य में आत्मनिर्भर और उन्नत राष्ट्र बनाना है तो प्रत्येक नागरिक को इस कार्य में अपना योगदान देना होगा। स्वहित को त्यागकर राष्ट्रहित में काम करने वाला ही व्यक्ति ही देश का सच्चा नागरिक होता है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों से संबधित ग्रामीणों की समस्याओं का भी निराकरण किया गया।विधायक ने सात ग्रामीणों को घरौंनी देकर मालिकाना हक़ दिया साथ ही पांच किसानों को किसान सम्मान निधि प्रमाणपत्र वितरित किए इसके अलावा नागरिकों के परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड वृद्धा पेंशन आदि दुरूस्त किए गए। इस मौके भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण शुक्ला प्रधान धर्मवीर रावत प्रधान संघ अध्यक्ष रघुवंश यादव अरुण कुमार खंड विकास अधिकारी गोलू सिंह नीरज तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.