आदर्श व्यापार मंडल के अभिनव यादव बने जिलाध्यक्ष

फतेहपुर। आदर्श व्यापार मंडल की मासिक बैठक राधा नगर स्थित एक लॉज में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने भाग लिया तो वहीं संचालन प्रदेश महामंत्री काली शंकर श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान संगठन का विस्तार किया गया तथा निष्क्रिय पदाधिकारी को पद मुक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने कहा कि संगठन का प्रत्येक सदस्य व पदाधिकारी बहुत ही महत्वपूर्ण होता है सभी पदाधिकारी को व्यापारियों के हितों की चिंता करनी चाहिए किसी भी प्रकार की व्यापारियों की समस्या आने पर शीघ्र उसका निराकरण करना चाहिए। उन्होंने कहा सेल टैक्स विभाग द्वारा व्यापारियों के साथ बहुत ही मनमानी हो रही है बहुत जल्द प्रतिनिधिमंडल मिलकर मुंह तोड़ जवाब देने का काम करेगा। इस अवसर पर जिला वितरक एसोसिएशन एवं आदर्श व्यापार मंडल के सभी संरक्षकों को अंग वस्त्र भेंटकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। वहीं जिला अध्यक्ष पद पर अभिनव यादव की ताजपोसी की गई तो वहीं गेस्ट हाउस एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर हार्दिक गुप्ता तथा मिनी ट्रांसपोर्ट अध्यक्ष पद पर सिद्धांत गुप्ता महिला अध्यक्ष पद पर नीता गुप्ता की ताजपोसी की गई और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर बैठक में मुख्य रूप से डॉ अमित मिश्रा, मंजू शुक्ला,समीम खान, गुड्डू अकरम, इमरान, अनीस, विनोद गौतम, माधुरी साहू, मधु साहू, सीमा सिंह, मानसिंह लोधी,अनिल सिंह गौतम, जीतू श्रीवास्तव,रवि तिवारी, राजीव गुप्ता, तरुण पुरवार, घनश्याम गुप्ता, मनीष अग्रवाल, सुशील मिश्रा, अमित शरण बाबी, हरिओम रस्तोगी, अंकित गुप्ता, अनिल सिंह सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.