डीएम ने पुल के नीचे स्थाई सब्जी मंडी का किया शुभारंभ

फतेहपुर। नगर पालिका के वार्ड नंबर 22 ईसाई पुरवा देवीगंज पुल के नीचे सब्जी मंडी का जिलाधिकारी सी इंदुमती ने स्थाई सब्जी मंडी का शुभारभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडी का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी सी इंदुमती ने कहा कि यहां पर सब्जी मंडी लगने से सभी सब्जी वालों को छत मिल गई, सभी को सर्दी,गर्मी और बरसात से राहत मिलेगी,और अपना व्यापार अच्छे तरीके से करेंगें,उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन उनके साथ है। जब भी कोई आवश्यकता महसूस हो तो आप सभी निःसंकोच अपनी समस्या को बता सकते हैं और समस्या का निश्चित रूप से निराकरण होगा,उन्होंने इस कार्य में अपना अहम योगदान देने के लिए क्षेत्रीय सभासद सुनील कुमार गुप्त समाजसेवी के प्रति आभार व्यक्त किया।पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने भी कहा सभी को इसी प्रकार से जनहित में सदैव ही ऐसे अच्छे कार्य करते रहना चाहिए,उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य करते रहने से समाज में नई चेतना प्रकाशित होती है,जिससे हम सभी में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस अवसर पर सीओ प्रगति यादव वा राधानगर थानाध्यक्ष रमेश पटेल ने भी अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया। वही सभासद सुनील कुमार गुप्त ने बताया की पहले यह सब्जी मंडी देवीगंज से गाजीपुर बस स्टैंड तक लगती थी,जिससे इस पूरी सड़क पर रातों दिन भयंकर जाम की स्थिति बनी रहती थी,और साथ ही अक्सर दुर्घटनाएं भी होती रहती थीं। इस दौरान प्रमुख रूप से व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचन्द्र शुक्ल, जितेंद्र यादव उर्फ सोनू,खागा व्यापार मंडल अध्यक्ष अमिताभ शुक्ल, संरक्षक अब्दुल हफीज हाफिज, मीडिया प्रभारी अनुपम शुक्ल, मंत्री लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, शहर अध्यक्ष प्रमोद गुप्त, महामंत्री दीपक साहू, दक्षिणी भाजपा मंडल अध्यक्ष जे पी सिंह फौजी, लवकुश गुप्ता, पिंटू गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, धर्म सिंह, पूती दुबे, ज्ञाना पासवान, ऊषा लोधी, अखिलेश तिवारी, गिरीश सिंह चैहान, पुत्तन बाजपेई, पूतू गुप्ता, अमित, आशू सिंह, विनय सिंह, स्वयंवर सिंह, रणधीर सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.