अपराधी बेखौफ होकर प्रतिदिन अपराधों को दे रहे अंजाम: अखिलेश पाण्डेय

फतेहपुर। आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश पांडेय द्वारा पूर्व विधायक अनिल सिंह के आवास स्थित कैम्प कार्यालय पर उनकी उपस्थिति में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने बताया कि आज पूरा प्रदेश अपराध की आग में जल रहा है। अपराधी बेखौफ होकर प्रतिदिन अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। वर्ष 2023 एनसीआरबी की रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश महिलाओं के प्रति अपराधों के मामलों में पहले स्थान पर है। इसी रिपोर्ट के अनुसार पूरे भारत में होने वाले अपराधों में 15ः अपराध उत्तर प्रदेश में होते हैं। हालात कितने बदत्तर हो गए हैं इसकी सिर्फ दो बानगी देखिए-एक प्रधानमंत्री जी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जहां दिनांक 2 नवंबर 2023 को आईआईटी बीएचयू की छात्रा का तीन लड़कों द्वारा जबरन गन पॉइंट पर उसकी नग्न अवस्था का वीडियो बनाया गया एवं दुष्कर्म किया गया। दिनांक 3 नवंबर को ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय द्वारा बता दिया गया था कि इस पूरी घटना में भाजपा के लोगों का हाथ है। इस पर उनके खिलाफ पित दर्ज कर दी गई।दिनांक 5 नवंबर को सीसीटीवी फुटेज से लड़कों की पहचान कर ली गई। 8 नवंबर को पीड़िता द्वारा भी उनकी पहचान कर ली गई। आरोपियों की पुष्टि होने के पश्चात भाजपा द्वारा उन्हें मध्य प्रदेश के चुनाव प्रचार में भेज दिया गया। ऐसे में सवाल उठता है कि आरोपियों की पहचान होने के बाद भी उनको गिरफ्तार करने में 2 महीने क्यों लगे क्या पांच राज्यों में चुनाव के कारण भाजपा आरोपियों को बचा रही थी। अगर छात्रों और कांग्रेस अध्यक्ष का इतना दबाव न होता तो शायद आरोपियों की गिरफ्तारी भी नहीं जाती। संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है और दुर्भाग्य यह है कि यह घटना भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की है। दूसरी घटना प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के क्षेत्र गोरखपुर की है जहां विनोद उपाध्याय को सुल्तानपुर में पुलिस द्वारा कथित मुठभेड़ में मार दिया गया। यह बात आइने की तरह साफ है कि गोरखपुर के रहने वाले विनोद उपाध्याय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पुराने विरोधी रहे हैं।योगी जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद विनोद उपाध्याय पर शिकंजा बढ़ता गया और गिरफ्तारी के लिए उन पर इनाम की धनराशि भी मामले को गंभीर दिखने के लिए बढ़ाई गई। यह मुठभेड़ व्यक्तिगत कुंठा और राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है और योगी सरकार का एक जाति विशेष विरोधी चेहरा उजागर करती है। कांग्रेस पार्टी इन घटनाओं की निंदा करती है तथा न्यायिक जांच की मांग करती है। प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व विधायक अनिल सिंह, वीरेंद्र सिंह चैहान, अलका सिंह, आशुतोष पांडेय, विनय द्विवेदी, जैनेन्द्र प्रजापति आदि लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.