नमो नव मतदाता सम्मेलन में 24 हजार युवाओं को सम्बोधित करेगं नरेन्द्र मोदी सभी छः विधानसभाओं में दो-दो स्थाओं में आयोजित होगें कार्यक्रमः शिवेन्द्र सिंह

फतेहपुर। आज भारतीय जनता युवामोर्चा द्वारा पार्टी कार्यालय मं आगामी कार्यक्रम नमो नव मतदाता सम्मेलन हेतु पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। वार्ता में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह मानू ने बताया कि जनपद के नव मतदाताओं को सही दिशा एवं दशा देने हेतु प्रत्येक विधानसभा स्तर पर दो कार्यकमों का आयोजन 25 जनवरी को किया जायेगा। बताया कि जहानाबाद विधानासभा में बीएनयू गार्डेन, महाराणा प्रताप डिग्री कालेज करचलपुर देवमई में क्रमशः विधायक राजेन्द्र पटेल, जिलाध्यक्ष भाजपा मुखलाल पाल तथा जिला मंत्री रेखा मिश्रा एवं डॉ विकास त्रिवेदी रहेंगे। इसके अलावा बिन्दकी विधानसभा में नवीन रिजार्ट तथा सत्ती सिंह डिग्री कालेज मौहार में विधायक जय कुमार सिंह जैकी एवं अभिषेक त्रिवेदी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमनजीत सिंह एवं जितेन्द्र सिंह जीतू रहेगें। साथ ही फतेहपुर विधानसभा में ठा0 युगराज सिंह डिग्री कालेज तथा कोटेश्वर इंटर कालेज रमवा में साध्वी निरंजन ज्योति केन्द्रीय राज्यमंत्री तथा अमित तिवारी ब्लाक प्रमुख, पूर्व विधायक विक्रम सिंह एवं ओम मिश्रा रहेगे। खागा विधानसभा में यशराज रिजार्ट एवं अंजली गेस्ट हाउस खखरेरू में अतिथि विधायक कृृष्णा पासवान एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आदित्य त्रिवेदी, राजेन्द्र गर्ग एवं विकास पासवान ब्लाक प्रमुख रहेगें। इसके अलावा हुसैनगंज विधानसभा में एचएन बहुगुणा इंटर कालेज हुसैनगंज तथा जय नारायण सिंह डिग्री कालेज हथगाम में अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह एवं रिंकू लोहारी, संतोष गुप्ता एवं संतोष सिंह राजू रहेगें। अयाह शाह विधानसभा में साई वाटिका गाजीपुर एवं प्रताप इंस्टीट्यूट बहुआ में क्रमशः विधायक विकास गुप्ता एवं जिला मंत्री मनोज मिश्र मनू, सुनीता गुप्ता एवं शिवेन्द्र सिंह रहेगें। बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस चुका है। वहीं जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में युवा मोर्चा जहानाबाद रोहित उत्तम, अभिनव सिंह चैहान, बिन्दकी विधासभा में जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, जिला मंत्री कुलदीप मौर्या, सदर विधानसभा जिला महामंत्री प्रसून तिवारी एवं जिलामंत्री शुभम त्रिपाठी, खागा विधानसभा में जिला उपाध्यक्ष विमलेश पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष हिमांशू त्रिपाठी, हुसैनगंज विधानसभा जिला उपाध्यक्ष गौरव अग्रहरी एवं हिमांशु सिंह, जिला मंत्री सत्यम बाजपेयी, जिला महामंत्री ऐश्वर्य सिंह चंदेल की जिम्मेदारी सौंपी गयी। बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से प्रारम्भ होगा। कार्यक्रम में भारत के प्रधानसभा नरेन्द्र मोदी लाईव आकर एलसीडी के माध्यम से युवाओं को सम्मबोधित करेगें साथ ही साथ बातचीत भी करेगें। उपरोक्त कार्यक्रम में प्रत्येक विधानसभा में दो हजार युवाओं के कार्यक्रम तय किये गये है। इस अवसर पर जिलामहामंत्री भाजपा प्रभारी युवा मोर्चा पुष्पराज पटेल एवं जिला महामंत्री भाजयुमो प्रसून तिवारी, जिलामंत्री उदय प्रताप सिंह भी मौजूद रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.