गरीबों को वितरित किया कम्बल

फतेहपुर। युवा विकास समिति ने आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वी जयंती पर मंगलवार को ग्राम कीरतपुर में कम्बल वितरण का आयोजन किया। इस अवसर पर गरीब, निर्धन और दिव्यांग लोगों को ठंड से बचाने के लिए 100 लोगो को कंबलों का वितरण किया गया। समिति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा ने युवाओं को समाज का नेतृत्व करने का संकल्प लेने को प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कंचन मिश्रा, संगठन प्रमुख संजय दत्त द्विवेदी, आयोजन दिनेश पाल, अवधेशशुक्ला, मुकेश, अंकित, शिववरन पाल, बादल पाल, राकेश आदि युवा उपस्थित रहे। भैंस के बिचकने से वृद्ध घायल सांध्य हलचल ब्यूरो फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम सरांय भइया में मंगलवार की सुबह भैंस से दूध निकालते समय अचानक बिचक गई। जिससे 60 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार सरांय भइया गांव निवासी स्व. हरपाल का पुत्र शिवमोहन आज सुबह भैंस से दूध निकाल रहा था। तभी अचानक भैंस बिचक गई जिससे वृद्ध का अंडकोष बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सरकारी एंबुलंस ने घायल वृद्ध को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.