एडीएम ने हरी झंडी दिखाकर 50 किसानों को किया रवाना

फतेहपुर। कृषि विभाग व पशुपालन विभाग के तत्वाधान में आत्मा प्रायोजित सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना अंतर्गत प्रज्ञा ग्रामोत्थान सेवा समिति द्वारा करनाल हरियाणा स्थित भारतीय गेहूं व जौ अनुसंधान संस्थान राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान एनडीआरआई केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान गन्ना प्रजनक अनुसंधान संस्थान एनएचआरडीएफ व कुरुक्षेत्र में गुरुकुल विश्वविद्यालय प्राकृतिक खेती हेतु 50 किसानों के शैक्षणिक भ्रमण दल को अपर जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कृषि व पशुपालक संस्थान में विभिन्न फसलों के उत्पादन हेतु उनकी उन्नतशील किस्म के साथी फसल प्रबंधन व मृदा स्वास्थ्य व प्राकृतिक खेती के विषय में जानकारी प्राप्त कर अपनी खेती सुधार करते हुए आए में वृद्धि करने की बात कही गई एवं अन्य किसानों को भी सीखी गई जानकारी को साझा करने के भी बात कही गई। इस दौरान उप कृषि निदेशक राममिलन सिंह परिहार ने कहा कि करनाल स्थित संस्थानों में फसल उत्पादन के साथी उनके मूल्य संवर्धन की तकनीक की भी जानकारी ले।तो वही प्रज्ञा ग्रामोत्थान सेवा समिति के सचिव उमेश चंद्र शुक्ला ने कहा कि किसानों को फसल व सब्जी पशुपालन की जानकारी के साथ ही मशरूम, मधुमक्खी पालन एवं खाद्य प्रसंस्करण तकनीक की जानकारी दिलाई जाएगी। भ्रमण दल में प्रगतिशील किसान राजेंद्र पटेल, शिव प्रताप यादव, संतोष कुमार, सुरेश, विनोद सिंह, वासुदेव, रामचंद्र सहित तमाम लोग शामिल हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.