जिला कार्यकारिणी का उद्योग व्यापार मंडल ने किया गठन

फतेहपुर। शहर के शनि मंदिर के पास स्थित एक लॉज में उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा की संस्तुति पर जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसके अंतर्गत जिला अध्यक्ष मनोज कुमार साहू व जिला महासचिव आशीष सिंह के साथ 51 सदस्यीय पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया। इस दौरान सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। तो संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा राष्ट्र के जिम्मेदार नागरिक होने पर हमारी जिम्मेदारी होती है कि हम राष्ट्रहित, व्यापार हित, समाजहित, जनहित में पूरी निष्ठा के साथ काम करें। वही नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष मनोज कुमार साहू ने शपथ लेते हुए कहा कि व्यापारियों की सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है पूरी निष्ठा के साथ सभी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को साथ लेकर काम करेंगे तो वही जिला महासचिव आशीष सिंह ने कहा कि जनपद के समस्त तहसीलों, कस्बों, ग्रामों में कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम का सफल संचालन युवा जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी ने किया और कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उत्पीड़न करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रेम दत्त उमराव, राकेश गुप्ता, अभिषेक रायजादा,कृष्ण कुमार तिवारी, प्रयागराज मंडल के अध्यक्ष अनिल वर्मा, मंडल महासचिव चंद्र प्रकाश उर्फ बबलू गुप्ता सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे। कार्यकारिणी में एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष और 15 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं तो 15 जिला मंत्री भी बनाए गए हैं। वही 09 लोगों को जिला संगठन मंत्री के पद का दायित्व दिया गया है तो 06 लोग संरक्षक बनाए गए हैं। एक कोषाध्यक्ष, एक प्रवक्ता व एक मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.