कर्मचारियों की समस्याओ का प्रांतीय अध्यक्ष को दिया ज्ञापन

फतेहपुर। स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय संगठन मंत्री मंसूर अहमद ने कर्मचारियों की मांगो को लेकर एक ज्ञापन प्रांतीय अध्यक्ष को दिया हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस योजना का लाभ कर्मचारियों को दिलाया जाए। एन जी ओ कर्मचारियों को संविदा कर्मचारी के रूप में परिवर्तित कराया जाए और अकेंद्रीय सेवा नियमावली लागू कराई जाए। इसके अलावा उन्होंने आदर्श नगर पंचायत कोड़ा जहानाबाद के कर्मचारियों को प्रथम व द्वितीय एसीपी का लाभ दिलाने की मांग की। नियमित कर्मचारियों का एनपीएस खाता खुलवाया जाए। ग्रेचुटी के आधार पर प्रमोट किया जाए। सेवा पुस्तिका और हेल्थ कार्ड बनवाया जाए। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को 30 दिन का वेतन दिया जाए। प्रांतीय अध्यक्ष ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि शासन से वार्ता कर जल्द समस्याओ का निराकरण किया जायेगा। इस मौके पर मो. अनीस, जावेद अली मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.