अपना दल (एस) दस लोकसभा सीटों पर लड़ सकता हैं चुनावः राजकुमार पाल

-राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली में उमड़ेगा जन सैलाब
फतेहपुर। अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल ने कहा की पार्टी ने अब तक जितनी भी सीटों पर चुनाव लड़ा हैं सारी सीटे जीतने का काम किया हैं। अपना दल एस ने भाजपा से इस बार प्रदेश की 10 से 12 सीटे मांगी हैं। उन्होंने बताया कि लोक सभा चुनाव में सीटों को लेकर भाजपा से राष्ट्रीय अध्यक्ष की वार्ता हो रही हैं। पार्टी प्रदेश के कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी इसकी घोषणा जल्द की जाएगी। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि अपना दल एस 2014 से एन डी ए में शामिल हैं। सरकार में रहकर गरीबों के लिए लगातार काम किया जा रहा हैं। जिले में चार फरवरी को पार्टी कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल रैली को सम्बोधित करेंगी। रैली की तैयारियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की गई हैं। रैली को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी दी गई हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आर बी सिंह, महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष दीप माला कुशवाहा, जिलाध्यक्ष रविन्द्र उमराव समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी गांव गांव जाकर लोगों से मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि रैली में लाखों लोगों का जन सैलाब उमड़ेगा। इस मौके पर रविंद्र उमराव, अल्पसंख्यक मंच के अध्यक्ष मो जुनैद, प्रियंका, समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.