शराबी दुल्हे से दुल्हन ने शादी से किया इनकार

फतेहपुर । थारियावं थाना क्षेत्र के ख्वाजीपुर सेमरइया गांव में नशे मे धुत बारात लेकर पंहुचा दूल्हा। यह् देख दुल्हन ने शादी से मना कर दिया। वर पक्ष और कन्या पक्ष के लोगों ने सुबह तक दूल्हे का नशा कम होने का इंतज़ार करते रहे । लेकिन दूल्हा सुबह तक नशे में धुत रहा। दुल्हन के शादी मना करने के बाद वर पक्ष और कन्या पक्ष ने आपसी समझौता कर मामले को शांत किया। थाना क्षेत्र के ख्वाजीपुर सेमरईया निवासी चुन्नीलाल पुत्र कल्लू लोधी के छोटी बेटी पूजा देवी कि सगाई गाजीपुर थाना क्षेत्र के दरौली निवासी शेरा सिंह के एकलौते पुत्र कमल लोधी के साथ हिंदू रीत रिवाज के अनुसार सगाई की रश्मे चल ही रही थी कि एक वर्ष पूर्व दोनों ने पक्षों विवाह की तारीख सुनिश्चित की थी। सुनिश्चित तारीख के आधार पर बृहस्पतिवार को शेरा सिंह अपने बेटे कमल लोधी की बारात लेकर ख्वाजीपुर सेमरईया गांव बारातियों के साथ आए हुए थे। शादी की रस्में धूमधाम से मनाई जा रही थी दोनों पक्षों में हंसी-खुशी का माहौल चल रहा था। अगवानी साहित द्वारचाल की रश्मे पूरी होने के बाद हर्ष उल्लास के साथ साथ मंडप सजाया गया था। बारात अगुवानी के साथ दूल्हा नशे की हालत में लड़की के घर पहुंचे। दूल्हे को नशे की हालत में देखकर दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। वाद विवाद सुबह तक चलता रहा। सुबह वर पक्ष और कन्या पक्ष के लोगों ने आपसी समझौता कर मामले को शांत कराया। थाना अध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि। मामले की जानकारी हुई थी। दोनों पक्षो ने आपसी समझौता कर मामले को शांत कर लिया है।
बेटी की शादी टूटते देख परिजनों मे रही मायूसी।’
बेटी की सगाई होते ही परिजनों में हर्षाेल्लास चल रहा था। बधाई गीत और मंगल गीतों से घर आंगन और गलियां गुलजार हो रही थी। उन्हें यह नहीं पता था कि हंसी-खुशी का माहौल गम में तब्दील हो जाएगा। तेल मैन बारात को लेकर जहां परिवार में हंसी-खुशी का माहौल था। तो वहीं शराबी दूल्हे को देखकर। खुशियां गम में तब्दील हो गई। जैसे तैसे जनवासे मे तिलक कर शादी की रश्मि निभाई जा रही थी। तो वहीं शराबी दूल्हे ने दुल्हन के माता पिता के सारे अरमानों में पानी फेर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.