जैविक खेती से किसान होंगे खुशाहाल

फतेहपुर। बहुआ विकास खंड के महमदपुर नयापुरवा गाँव मे कृषि विभाग की सर्विस प्रोवाईडर ईश एग्रीटेक प्रा.लि. द्वारा जैविक किसान मेला आयोजित हुआ। किसान जैविक खेती करे तो खुशहाली और समृद्धि के मार्ग खुलेगे। कृषि वैज्ञानिक डा.शिवमंगल सिंह ने किसानो को जैविक खेती अपनाने को प्रेरित किया। उद्यान विभाग प्रभारी सब्बीर हुसैन ने किसानो को बीज अनुदान की जानकारी दी। अध्यक्षता योजना प्रभारी रवि कुमार ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन आलोक गौड़ ने किया। मुख्य रूप से प्रगतिशील किसान रमाकांत तिवारी, वीरेंद्र यादव, प्रभारी मृदा परीक्षण प्रयोगशाला प्रेमदान पाल, प्रावैधिक सहायक प्रतिपाल सिंह, गजेंद्र सिंह ने सरकार केई योजनाओ की जानकारी दी। ईश एग्रीटेक के प्रोजेक्ट क्वार्डिनेटर जितेंद्र सिंह, अनिल मिश्र, अरविंद, विपुल तिवारी, रामेंद्र पटेल आदि रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.